Symbol distributed eight candidates to withdraw-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 17, 2024 3:36 am
Location
Advertisement

चुनाव चिन्ह वितरित, आठ प्रत्याशियों ने लिए नाम वापस

khaskhabar.com : बुधवार, 01 फ़रवरी 2017 9:08 PM (IST)
चुनाव चिन्ह वितरित, आठ प्रत्याशियों ने लिए नाम वापस
बदायूं। विधानसभा सामान्य निर्वाचन के लिए चुनाव प्रत्याशियों द्वारा कराए गए नामांकनों में 8 प्रत्याशियों ने अपने नाम वापस ले लिए हैं। सहसवान एवं बदायूँ विधानसभा से दो-दो तथा अन्य विधान सभाओं से एक-एक प्रत्याशी ने नाम वापस लिया है। अब 60 प्रत्याशी ही चुनाव मैदान में हैं।
बुधवार को नाम वापसी के अंतिम दिन बिसौली विधानसभा क्षेत्र से प्रीति सागर उर्फ पुष्पा रानी (निर्दलीय), सहसवान से साजिदा खान (निर्दलीय) एवं कुणाल सिंह (निर्दलीय), बिल्सी से सुरजीत कुमार तोमर (महान दल), बदायूँ से ख़ालिद परवेज़ (निर्दलीय) एवं विमलेश कुमारी (निर्दलीय), शेखूपुर से तरुण प्रताप सिंह (जन अधिकार मंच) तथा दातागंज विधानसभा क्षेत्र से धर्मेन्द्र कश्यप (निर्वल इण्डियन शोषित हमारा आम दल) द्वारा अपने नाम वापस लेने के बाद अब चुनाव मैदान में सिर्फ 60 प्रत्याशी ही हैं। मौजूदा सभी चुनाव प्रत्याशियों को सम्बंधित रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा चुनाव चिन्ह वितरित कर दिए गए हैं। नाम वापसी के अंतिम दिन प्रेक्षकगण भी नामांकन कक्षों में मौजूद रहे।


विधानसभावार मौजूदा प्रत्याशियों पर एक नज़र
112 बिसौली (अ.जा.) विधानसभा क्षेत्र-
1-आशुतोष मौर्य उर्फ राजू समाजवादी पार्टी
2-मेजर कैलाश सागर बहुजन समाज पार्टी
3-कुशाग्र सागर भारतीय जनता पार्टी
4-जगवीर प्रजा शक्ति पार्टी समदर्शी
5-कु0 यशोदा जन अधिकार मंच
6-हरी प्रकाश आर्य संयुक्त समाजवादी दल
7-सुरेन्द्र निर्दलीय

113 सहसवान विधानसभा क्षेत्र-
1-ओमकार सिंह समाजवादी पार्टी
2-अरशद अली बसपा
3-आशतोष वार्ष्णेय भारतीय जनता पार्टी
4-उमलेश यादव राष्ट्रीय परिवर्तन दल
5-रियासत खां भारतीय बहुजन परिवर्तन पार्टी
6-राजपाल सिंह भारतीय सुभाष सेना
7-अनिल कुमार राष्ट्रीय लोक दल

114 बिल्सी विधानसभा क्षेत्र-
1-विमल कृष्ण अग्रवाल उर्फ पप्पी समाजवादी पार्टी
2-मुसर्रत अली बिट्टन बसपा
3-पं0 राधा कृष्ण शर्मा भारतीय जनता पार्टी
4-अरविन्द सिंह राष्ट्रवादी प्रताप सेना
5-रिज़वान अली जन अधिकार मंच
6-चन्द्र भान सिंह निर्दलीय
7-पवन गुलाटी निर्दलीय
8-फकीर चन्द्र निर्दलीय
9-फखरुद्दीन निर्दलीय
10-राजेन्द्र सिंह निदर्लीय
11-सतपाल सिंह निर्दलीय

115 बदायूँ विधानसभा क्षेत्र-
1-आबिद रज़ा ख़ां समाजवादी पार्टी
2-भूपेन्द्र सिंह बहुजन समाज पार्टी
3-महेश चन्द्र गुप्ता भारतीय जनता पार्टी
4-अमरजीत सिंह भारतीय भाईचारा पार्टी
5-कृष्णपाल भारतीय सुभाष सेना
6-ख़ालिद परवेज़ ऑल इण्डिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन
7-महेश कुमार श्रीवास्तव कल्याण कारी जनतांत्रिक पार्टी
8-रामसेवक सिंह शिव सेना
9-सचिन पाठक प्रजा शक्ति पार्टी समदर्शी
10-अभिनव राज निर्दलीय
11-अरुण प्रकाश गुप्ता निर्दलीय
12-मुजफ्फर अली खां निर्दलीय
13-सतीश चन्द्र निर्दलीय
14-हरेन्द्र सिंह यादव निर्दलीय

116 शेखूपुर विधानसभा क्षेत्र-
1-आशीष यादव समाजवादी पार्टी
2-धर्मेन्द्र कुमार सिंह शाक्य भारतीय जनता पार्टी
3-मु. रिज़वान बहुजन समाज पार्टी
4-अनेश पाल पीस पार्टी
5-कामता प्रसाद महान दल
6-प्रीति कश्यप राष्ट्रीय मजदूर एकता पार्टी
7-बन्दे हसन इत्तेहाद-ए-मिल्लत कॉन्सिल
8-राजेन्द्र सिंह भारतीय सुभाष सेना
9-कु0 सर्वेशा देवी निर्दलीय

117 दातागंज विधानसभा क्षेत्र-
1-प्रेमपाल सिंह यादव इण्डियन नेशनल कांग्रेस
2-राजीव सिंह उर्फ बब्बू भइया भारतीय जनता पार्टी
3-सिनोद कुमार शाक्य बसपा
4-जितेन्द्र सिंह यादव राष्ट्रीय लोक दल
5-मानसिंह देश शक्ति पार्टी
6-राजवीर शर्मा भारतीय सुभाष सेना
7-वेद बाबू जन सेवा सहायक पार्टी
8-डॉ. शैलेश पाठक पीस पार्टी
9-राजकुमार भारतीय भाईचारा पार्टी
10-कैप्टन अर्जुन सिंह लोक दल
11-राजेन्द्र सिंह निर्दलीय
12-डॉ. अजीत सिंह निर्दलीय

[@ खासखबर EXCLUSIVE: यूपी इलेक्शन में क्या गुल खिलाएगा डिजिटल वॉर ?]

[@ 2017 बजट की बड़ी बातें पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement