swimming competition-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 1:19 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

तैराकी प्रतियोगिता में बिस्सा और साध रहे प्रथम

khaskhabar.com: बुधवार, 07 सितम्बर 2016 7:13 PM (IST)
तैराकी प्रतियोगिता में बिस्सा और साध रहे प्रथम
बीकानेर। राजीव गांधी तरणपाल में चार दिवसीय 58वीं जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता के संयोजक एवं प्र.अ. राउप्रावि क्यामखानी मस्जिद बीकानेर तैराकी कोच गिरिराज जोशी ने बताया कि बुधवार को आयोजित हुई प्रतियोगिता में 50 मीटर फ्री स्टाइल छात्र वर्ग में केशव बिस्सा प्रथम, सूर्यान्श तिवाड़ी द्वितीय और रामूराम तृतीय रहे। छात्रा वर्ग में भजनीता साध प्रथम, दिव्यांशी द्वितीय स्थान पर रही। 100 मीटर फ्री स्टाइल छात्र वर्ग में केशव बिस्सा प्रथम, सूर्यान्श द्वितीय और देव बिस्सा तृतीय रहे। छात्रा वर्ग में भजनीता साध प्रथम, दिव्यांशी द्वितीय और खुशी तृतीय स्थान पर रही। 200 मीटर मीटर बैक छात्र वर्ग में चिराग प्रथम, आगस्तय द्वितीय और भानू तृतीय स्थान पर रहा जबकि छात्रा वर्ग में दिव्यांशी प्रथम और खुशी द्वितीय स्थान पर रही।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement