Swamys oath to make India clean-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:12 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

संकल्प से सिद्धि अभियान कार्यक्रम में भारत को स्वच्छ बनाने की ली शपथ

khaskhabar.com: बुधवार, 23 अगस्त 2017 7:00 PM (IST)
संकल्प से सिद्धि अभियान कार्यक्रम में भारत को स्वच्छ बनाने की ली शपथ
करौली। जिला मुख्यालय स्थित राजरानी पैलेस मे नया भारत संकल्प से सिद्धि अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि करौली धौलपुर सांसद डाॅ मनोज राजोरिया रहे। कार्यक्रम में डाॅ मनोज राजोरिया ने कहा कि हमें भारत का स्वरूप बदलना है ताकि हमारा भारत एक नया व स्वच्छ भारत बन सके। डाॅ राजोरिया ने कार्यक्रम मे आये अतिथियों को शपथ दिलाई की हम भारत को स्वच्छ बनाने मे कदम से कदम मिलाकर कार्य करेंगे और भारत को एक नया स्वरूप देकर रहेंगे। कार्यक्रम मे भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश राजोरिया, करौली प्रधान इंदु देवी, जिला परिषद अधिकारी सुरेंद्र माहेश्वरी सहित सैकडो की संख्या मे अधिकारी व पदाधिकारी सहित आमजन उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement