Advertisement
नेपाल में खाई में गिरा एसयूवी, आठ की मौत, पांच घायल

उन्होंने समाचार एजेंसी शिन्हुआ को बताया कि घायलों में तीन की हालत गंभीर है।
पर्वतीय देश होने के कारण नेपाल में अक्सर वाहन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। गत 13 अगस्त को तनहुन जिले में एक सड़क हादसे में 14 शव बरामद हुए थे। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर की यूपी नंबर की बस संतुलन खोने के बाद नदी में जा गिरी थी। इस बस में 43 भारतीय यात्री सवार थे।
यह बस पोखरा से काठमांडू जा रही थी। बस में महाराष्ट्र के कुछ लोग भी सवार थे। इस हादसे में बस ड्राइवर की मौके पर मौत हो गई थी। ड्राइवर मुर्तजा गोरखपुर का रहने वाला था।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


