khaskhabar.com: शनिवार, 20 अगस्त 2016 5:39 PM (IST)
करौली।हिण्डौन सडक मार्ग स्थित गुडला गाॅव में युवक की संदिग्ध परिस्थिती में हुई मौत को
लेकर ग्रामीणों ने सडक मार्ग पर जाम लगा दिया । तीन घंटे तक लगे जाम के चलते
यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पडा । जाम की सूचना लगते ही करौली तहसीलदार
और पुलिस अधिकारी गुडला गाॅव पहुॅचे और ग्रामीणों से समझाईश कर जाम खुलवा
दिया । बीती रात को मुनीश प्रजापत उम्र 22 साल निवासी गुडला गाॅव से अपनी मोटर साईकिल से करौली की ओर
रवाना हुआ। थेोडी देर बाद ही वह युवक पाॅचना बाॅध के पास एक खेत में
गंभीर हालत में पडा मिला जिसे लेकर परिजन करौली सामान्य चिकित्सालय में उपचार
कराने लाए जहाॅ युवक की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने जयपुर को रैफर कर
दिया। जयपुर ले जाते समय युवक की रास्ते में ही मृत्यु हो गई।