Sushma meets Prachanda in Nepal-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 11:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नेपाल में ओली के बाद प्रचंड से मिली सुषमा स्वराज

khaskhabar.com: शुक्रवार, 02 फ़रवरी 2018 2:46 PM (IST)
नेपाल में ओली के बाद प्रचंड से मिली सुषमा स्वराज
काठमांडू। नेपाल के दौरे पर आईं भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने यहां नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी के अध्यक्ष पुष्प कमल दहल प्रचंड से मुलाकात की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार के मुताबिक, सुषमा ने उन्हें पिछले चुनावों में उनकी पार्टी के बेहतरीन प्रदर्शन की सराहना की। रवीश ने कहा कि दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत बनाने पर चर्चा की। प्रचंड की पार्टी प्रांतीय और संघीय चुनावों में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। इससे पहले गुरुवार को सुषमा स्वराज ने वाम गठबंधन नेता और सीपीएन-यूएमएल के अध्यक्ष के. पी. शर्मा ओली से मुलाकात की। ओली के नेपाल का अगला प्रधानमंत्री बनने की संभावना है। काठमांडू पोस्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार नेपाल की दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर यहां पहुंची सुषमा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक विशेष राजनीतिक संदेश देंगी। इस दौर पर सुषमा स्वराज राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी, प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा से मुलाकात करेंगी। इसके अलावा विदेशमंत्री का मधेशी नेताओं से मुलाकात का भी कार्यक्रम है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement