Advertisement
सुशील मोदी ने बजट का किया स्वागत, तेजस्वी यादव ने बताया किसानों के साथ छलावा

मोदी ने कहा कि इस बजट में नौकरी पेशा लोगों, किसानों, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों सभी को लाभ दिया गया है। मोदी ने कहा कि इस बजट में सभी फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य को बढ़ाकर उत्पादन मूल्य का 1.5 गुना किए जाने की घोषणा की गई है, जो किसानों के हित में लिया गया बड़ा फैसला है।
इधर, पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी ने इस बजट को निराशाजनक करार दिया।
उन्होंने ट्वीट कर नीतीश कुमार से सवाल करते हुए लिखा, "बजट में बिहार के लिए कुछ भी नहीं है। बिहार को विशेष पैकेज और विशेष राज्य के दर्जे पर कुछ भी नहीं मिला। नीतीश कुमार बताएं क्या यही उनके लिए डबल इंजन है? नीतीश जी की वजह से भाजपा की केंद्र सरकार बिहार के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है।"
तेजस्वी ने बजट को किसानों के साथ छलावा बताते हुए एक अन्य ट्वीट में लिखा, "बजट किसानों के साथ छलावा है। गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1600 रुपये प्रति क्विंटल है, लेकिन बाजार में उस मूल्य पर कोई गेहूं खरीदने वाला नहीं है। मजबूरन किसान को 1300 रुपए में गेहूं बेचना पड़ता है। किस डेढ़ गुणा एमएसपी की बात हो रही है? वातानुकूलित कैबिनों में बैठकर किसानों का भाग्य मत लिखिए।"
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


