Sushant case - Riya hangs sword for arrest, appears before NCB-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:51 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सुशांत मामला - रिया से एनसीबी ने की 6 घंटे तक पूछताछ

khaskhabar.com: रविवार, 06 सितम्बर 2020 9:15 PM (IST)
सुशांत मामला - रिया से एनसीबी ने की 6 घंटे तक पूछताछ

मुम्बई | नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) रविवार को बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती से छह घंटे तक पूछताछ की। इसके बाद ही रिया को एनसीबी दफ्तर के बाहर जाने की इजाजत मिली। ऐसी उम्मीद है कि एनसीबी सोमवार को भी रिया को पूछताछ के लिए बुला सकता है। रिया से अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच के दौरान सामने आए ड्रग एंगल पर पूछताछ हुई। एनसीबी ने इस एंगल को खंगालने के लिए अपनी जांच जारी रखी है। मुम्बई स्थित दफ्तर में एनसीबी की कई टीमों ने रिया से लम्बी पूछताछ की। शाम 6 बजे रिया को अपने निजी वाहन से घर जाने की अनुमति प्रदान की गई।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement