Advertisement
दोनों पत्रकारों के घर पहुंचे सुरजेवाला, आर्थिक मदद देने का भी किया ऐलान
कैथल। अखिल भारतीय कांग्रेस की केंद्रीय कोर कमेटी सदस्य, मीडिया प्रभारी, एवं विधायक रणदीप सुरजेवाला ने पिछले सप्ताह बिजली करंट हादसे में अकाल मौत का शिकार हुए पत्रकारों के निधन पर शोक जताया है। सुरजेवाला रविवार सांय दोनों पत्रकारों के घर पहुंचे और दोनों के परिजनों को 50-50 हजार रुपये आर्थिक मदद देने का भी भरोसा दिया। सुरजेवाला सबसे पहले कैथल की कौलेखां बस्ती में स्थित पत्रकार सुशील राठी के घर पहुचें। जहां उन्होंने सुशील के भाई, उनके चाचा व अन्य परिजनों से मिलकर हादसे पर शोक जताया और कहा कि यह सभी के लिए बड़ी क्षति है। भगवान की मर्जी के आगे इंसान का बस नहीं चलता। लेकिन उन्होंने खुद भी पीजीआई में डॉक्टरों से संपर्क कर भरपूर प्रयास किया कि दोनों की जान बच जाए।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
कैथल
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement