Suresh Awasthi will be the caretaker mayor lda-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:25 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सुरेश अवस्थी होंगे कार्यवाहक महापौर

khaskhabar.com: गुरुवार, 23 मार्च 2017 12:44 PM (IST)
सुरेश अवस्थी होंगे कार्यवाहक महापौर
अभिषेक मिश्रा, लखनऊ। उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा के महापौर पद से त्याग पत्र देने के बाद कार्यवाहक मेयर को लेकर अटकलें तेज हो गईं हैं। मिली जानकारी के अनुसार इन अटकलों पर गुरुवार को विराम लग सकता है। नगर निगम में कार्यवाहक महापौर की जिम्मेदारी भाजपा के वरिष्ठ पार्षद को दी जाएगी। वर्तमान में नगर निगम कार्यकारिणी उपाध्यक्ष सुरेश चंद्र अवस्थी को कार्यवाहक महापौर की जिम्मेदारी दी जाएगी। गुरुवार को उनके नाम पर योगी सरकार अपनी मुहर लगा सकता है। प्रदेश सरकार में महापौर डॉ. दिनेश शर्मा के उपमुख्यमंत्री बनने के बाद मेयर की जिम्मेदारी को लेकर भाजपा संकट की स्थिति में नजर आ रही थी। हालंाकि अब इसका हल निकाल लिया गया है। डॉ. शर्मा के महापौर पद से त्याग पत्र देने के बाद इस बात की अटकलें लगायी जा रही थीं कि नगर निगम मंे अंतरिम महापौर के तौर मंडलायुक्त को जिम्मेदारी दी जाएगी। लेकिन इन अटकलों पर अब विराम लग गया है। अधिनियम के अनुसार सरकार के पास यह अधिकार है कि वह अपने विवेक से मेयर की जिम्मेदारी दे दे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार छह महीने बाद नगर निकाय भंग हो रही है। ऐसे में निकाय चुनाव भाजपा के लिए काफी मायने रखते हैं। ऐन चुनाव के मौके पर महापौर का पद रिक्त होने से भी भाजपा सख्ते में थीं। ऐसे में मंडलायुक्त को अंतरिम मेयर बनाए जाने से निकाय चुनाव पर भी असर पड़ सकता था। दरअसल, प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद पार्षदों की अपेक्षाएं भी सरकार से बढ़ गईं हैं। ऐेसे में भाजपा से नगर निगम कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष को ही कार्यवाहक महापौर के तौर पर जिम्मेदारी दिए जाने की तैयारी है।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement