Advertisement
यूपी चुनाव: त्रिशंकू बने सुरेंद्र लड़ेंगे चुनाव, बुलाया भाजपा का सम्मेलन

सम्मेलन में होंगे युवा
युवा नेता और हिंदूवादी चेहरे के रूप में पहचान बना चुके सुरेन्द्र चौधरी की लोकप्रियता इलाके में काफी है। ऐसे में संगठन युवाओ को सम्मेलन में सम्मलित होने से कैसे रोकेगा। हालाँकि जिला अमरनाथ यादव इस मामले में कुछ भी बताने से बचते रहे। लेकिन माना जा रहा है कि पार्टी ने अपने पैर पर खुद कुल्हाड़ीचलाई है। क्योकि सोरांव की इसी सीट के चलते नाराज अनुप्रिया ने गौहनिया समेत वाराणसी की चार सीटों पर अपने प्रत्याशी को घोषणा कर दी है। लेकिन जैसे हालात बन रहे हैं ऐसे में दोनों दलों को भारी नुकसान हो सकता है।
यह तो होना ही था
सवाल यह है कि जब सीट गठबंधन में थी प्रत्याशी घोषित हो चुका था। तब अचानक से आखिरी दिन भाजपा प्रत्याशी का सामने आना किसी आश्चर्य से कम नहीं था। मनमुटाव तो दोनो प्नत्याशी के बीच चल ही रहा था लेकिन अब तो कार्यकर्ताओ में भी विरोधाभास है। ऐसे में इस तरह का विवाद तो होना ही था। जिसके जिम्मेदार टिकट बांटने वाले शीर्ष संगठन के नेता ही हैं। फिलहाल समय रहते यह तकरार हल नहीं हुई तो बीजेपी को न सिर्फ सोरांव बल्कि इलाहाबाद की कई मजबूत दावेदारी वाली सीटों से हाथ धोना पड़ सकता है।
[@ सपा विधायक अरुण वर्मा पर गैंगरेप का आरोप लगाने वाली युवती की हत्या]
Advertisement
इलाहाबाद
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


