Advertisement
सूरजपुर डबल मर्डर केस के दोषी को मिले मृत्युदंड की सजा : टीएस सिंह देव

उन्होंने आगे कहा कि वर्तमान में जिला बदर के अंतर्गत कार्रवाई की जा रही है। आरोपी को सूरजपुर में खुलेआम घूमने दिया गया। अगर आरोपी को जिला बदर में रहने के दरमियान ही हिरासत में ले लिया जाता और यह सुनिश्चित किया जाता कि वो जिले में नहीं रहता, तो ऐसी घटना नहीं होती।
टीएस सिंह देव ने बताया कि इस मामले में कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। दंड देना कानून प्रक्रिया का हिस्सा है, लेकिन, यह उचित प्रकरण है जिसमें सबसे कड़ी सजा, मृत्युदंड की सजा मिलनी चाहिए। कानून प्रक्रिया के तहत होने वाली इस सजा से मरने वाली बेटी और उसकी बच्ची की आत्मा को शांति मिलेगी।
जम्मू-कश्मीर, हरियाणा और महाराष्ट्र, झारखंड में अलग-अलग चुनाव कराने को लेकर टीएस सिंह देव ने चुनाव आयोग की निंदा की। उन्होंने कहा कि मैं चुनाव आयोग की आलोचना करना चाहूंगा कि उन्हें जिन चार राज्यों में एक साथ चुनाव कराने थे, इसमें उन्होंने अपनी जवाबदेही को त्याग कर दो-दो राज्यों में अलग-अलग चुनाव कराने का निर्णय लिया। उन्होंने भाजपा को भरपूर लाभ पहुंचने का अवसर दिया।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


