supply inspector was replaced by a statement on 20 quintals grain case matter-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

20 कुंतल अनाज मामले पर आपूर्ति निरीक्षक ने लिया बयान

khaskhabar.com: गुरुवार, 29 सितम्बर 2016 2:20 PM (IST)
20 कुंतल अनाज मामले पर आपूर्ति निरीक्षक ने लिया बयान
मिर्जापुर। उपजिलाधिकारी सदर के निर्देश पर गुरुवार को आपूर्ति निरीक्षक शरद दूबे ने बिहसड़ा खुर्द ग्राम के कार्डधारकों का बयान दर्ज किया। ग्रामीणों ने कोटे की दुकान से बीस कुंतल कालाबाजारी का खाद्यान जब्त कर बिहसड़ा बाजार निवासी एक गल्ला व्यापारी को बन्धक बना लिया था। किन्तु मौके पर परिजनों के साथ पहुंचे कोटेदार ने धक्का मुक्की करते हुए व्यापारी को छुड़ा लिया था। ग्राम प्रधान हिन्छलाल ने मामले की सूचना दूरभाष पर एसडीएम सदर को दी दिए थी। आज मौके पर आपूर्ति निरीक्षक जांच कार्रवाई के लिए पहुंचे। कार्ड धारकों का बयान दर्ज करने के बाद उन्होंने बताया कि जांच रिपोर्ट एसडीएम को सौंप दी जाएगी। एक सप्ताह पूर्व गांव के प्रकाश रामवृक्षए शिवबहादुरए कान्ता आदि कार्डधारकों ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर कोटे की दुकान से खाद्यान वितरण में अनियमितता व कालाबाजारी की शिकायत दर्ज करायी थी। वहीं कोटेदार शेषमनि पाल ने बताया कि गल्ला व्यापारी ने उसके भाई के यहां से गेंहू की खरीद की थी।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement