भागलपुर। दुनिया 21वीं सदी में पहुंच गई और विज्ञान काफी ऊंचाई तक पहुंच गया, मगर अंधविश्वास है कि लोगों में खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। अंधविश्वास का यह ताजा वाकिया बिहार के भागलपुर के नाथनगर का है। बाबू टोला के महेन्द्र साव के बेटे चुन्ना साव की मंगलवार शाम चंपा नदी में नहाते समय डूबने से मौत हो गई। घंटेभर बाद युवक का शव निकाला गया।
इसके बावजूद एक मौलाना ने झाडफूंक से उसे जिंदा करने का दावा करते हुए टोने-टोटके शुरू कर दिए, जो देर शाम आठ बजे से देर रात एक बजे तक चलते और लोग भी तमाशबीन बने रहे।
दरअसल, जिस समय चुन्ना साव का शव नदी से निकाला गया, तभी पड़ोस के चंपानगर मोहल्ले के मौलाना मो. भोला वहां पहुंचे और शव देखकर कहा, शरीर अभी गर्म है, यह मेरी झाडफ़ूंक से जी उठेगा। दुख में डूबे परिवार के लिए यह एक बड़ी राहत देने वाली उम्मीद थी। परिवार वाले भी उसका कहा मानकर टोने-टोटके कराने को सहमत हो गए। मौलाना ने मृतक के शरीर को नाक को खुला छोडक़र साढ़े तीन बोरा नमक से ढक दिया और फिर भरोसा दिलाया कि युवक जल्द ही जिंदा होकर सांस लेने लगेगा। पुलिस आई और यह ड्रामा देख लौट गई