Sunny in UP, Probability of partial cloud-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

यूपी में धूप, आंशिक बदली की संभावना

khaskhabar.com: गुरुवार, 22 मार्च 2018 1:59 PM (IST)
यूपी में धूप, आंशिक बदली की संभावना
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में गुरुवार सुबह से ही तेज धूप निकली हुई है। मौसम विभाग के अनुसार हालांकि दोपहर के बाद आंशिक तौर पर बदली छाने और तेज हवा चलने की संभावना है। उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे पी गुप्ता के अनुसार दिन में तेज धूाप निकलेगी, लेकिन हल्की बदली का असर भी रहेगा। इससे मौसम में हल्की नमी बनी रहेगी। दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किये जाने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किये जाने का अनुमान है।
लखनऊ के अतिरिक्त गुरुवार को बनारस का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री, कानपुर का 21.4 डिग्री, इलाहाबाद का 23 डिग्री, झांसी का 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement