sultanpur news : dead of 2 electric workers from electric shock in sultanpur -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 1:54 pm
Location
Advertisement

बिजली करंट से 2 बिजली कर्मचारियों की मौत, 1 झुलसा

khaskhabar.com : रविवार, 16 सितम्बर 2018 12:40 PM (IST)
बिजली करंट से 2 बिजली कर्मचारियों की मौत, 1 झुलसा
खागा-फतेहपुर। थाना सुल्तानपुर घोष क्षेत्र में ठेके पर चल रहे विद्युतीकरण कार्य में लगे दो कर्मचारियों की करंट लगने से मौत हो गई और तीसरा कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया।
हिसांगपुर मडवा गांव में विद्युतीकरण का काम का ठेका बजाज कंपनी को मिला है। कर्मचारी बिजली के पोल व तार लगा रहे थे कि अचानक बिजली की आपूर्ति बहाल कर दी गई। पोल में तार जोड़ रहे रिंकू (21) निवासी हिसामपुर तथा शुभम (20) निवासी सांगीपुर थाना जिला प्रतापगढ़ की करंट लगने से मौत हो गई। वही जंग बहादुर (30) निवासी रायबरेली गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दर्दनाक घटना को देख लोगों में भगदड़ मच गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया।
-आईएएनएस




ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement