Suicide not found for OROP government help-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 11:25 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ओआरओपी के लिए आत्महत्या करने वाले को नहीं मिली सरकारी मदद

khaskhabar.com: गुरुवार, 09 मार्च 2017 9:26 PM (IST)
ओआरओपी के लिए आत्महत्या करने वाले को नहीं मिली सरकारी मदद
भिवानी। पूर्व सूबेदार रामकिशन का परिवार दिल्ली उप-राज्यपाल द्वारा सहायता राशि की फाईल रोकने के बाद फिर से परेशानी में है ना केवल दिल्ली सरकार की मद्द अधूरी है बल्कि आज तक हरियाणा सरकार और केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले की घोषणा भी अभी पूरी नहीं हुई है। परिजनों ने इस पूरे मामले में राजनीति होने तथा मद्द ना मिलना पूरे देश के फौजियों का अपमान बताया है। गांव बामला निवासी पूर्व सूबेदार रामकिशन उस समय पूरे देश में सुर्खियों में आजाय जब उसने एक नवंबर की रात को वन रैंक-वन पेंशन की मांग को पूरा ना होते देख दिल्ली में जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। दो नवंबर को रामकिशन का शव गांव पहुंचा। इससे पहले दिल्ली में शव के पोस्टमार्टम के दौरान दिल्ली में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहूल गांधी व सीएम केजरीवाल द्वारा परिजनों से ना मिलने पर खुब सियासी हंगामा हुआ था। तीन नवंबर को सुबह रामकिशन का गांव में अंतिम संस्कार हुआ। उनकी अंतिम यात्रा में राहूल गांधी, केजरीवाल सहिता हरियाणा के अनेक मंत्री, विधायक, दिपेंद्र हुड्डा, किरण चौधरी समेत सैंकङों लोग शामिल हुए। रामकिशन ग्रेवाल के परिजनों को सांत्वना देते हुए दिल्ली सीएम केजरीवाल ने पीङित परिवार को एक करोङ रुपये सहायता राशि व एक लङके को नौकरी देने का घोषणा की। हरियाणा सरकार की तरफ से परिवहन मंत्री कृष्ण पंवार ने एक लङके को नौकरी, 10 लाख रुपये सहायता राशि और गांव में रामकिशन के नाम पर सरकारी स्कूल खोलने की घोषणा की। इसके अगले दिन केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले पहुचें और रामकिशन के एक बेटे को नौकरी देने का आश्वासन दिया।
पीङित परिवार को चार महीने बीतने के बाद भी कोई मद्द या नौकरी ना मिलने पर नाराजगी थी जो आज दिल्ली उप-राज्यपाल द्वारा दिल्ली सीएम द्वारा की घोषणाओं की फाईल रामकिशन को हरियाणा निवासी कहकर रोक दी। इसके बाद रामकिशन के परिजन बेहद नाराज हैं। परिजनों का कहना है कि इस पूरे मामले पर राजनीति हो रही है जो पूरे देश के फौजियों का अपमान है।
रामकिशन की पत्नी किताबकौर ने बताया कि दो दिन पहले उसके बेटे सीएम केजरीवाल से मिले थे। केजरीवाल ने भरोसा दिया था कि वो एक करोङ रुपये और नौकरी जल्द देंगे। किताबकौर का कहना है कि उसे पूरा भरोसा है कि दिल्ली व हरियाणा सरकार अपनी घोषणा जल्द पूरी करेगी।
वहीं रामकिशन के बेटे बलवंत ग्रेवाल ने बताया कि इस पूरे मामले पर राजनीति हो रही है। ये ना केवल हम परिवार वालों बल्कि पूरे देश के फौजियों का अपमान है। उन्होने कहा कि उन्हे न्यायालय पर पूरा भरोसा है और न्यायालय में वो इस मामले का केस जीत चूके हैं। बलवत का कहना है कि वो इस बारे में सीएम मनोहरलाल से मिलना चाहते थे, लेकिन उन्होने चुनाव में व्यस्त होने के चलते मिलने का समय नहीं दिया। उन्होने कहा कि दिल्ली, हरियाणा व रामदास अठावले किसी ने अपना वादा पूरा नहीं किया है।
ना केवल परिजन बल्कि ग्रामीण भी दिल्ली उप-राज्यपाल के फैसले से नाराज हैं। पूर्व पार्षद अजीत कुमार ने कहा कि रामकिशन बढिया व्यक्ति थे। लेकिन हरियाणा व दिल्ली सरकार ने सहायता के नाम पर केवल कोरी घोषणा की। उन्होने कहा कि पूरे गांव की मांग है कि इस दलित और गरीब परीवार की जल्द मदद होनी चाहिए।

[ अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement