suffering from mother-in-law and wife, hanged-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 1:32 pm
Location
Advertisement

सास और पत्नी से पीड़ित था, फांसी लगा ली

khaskhabar.com : सोमवार, 08 मई 2017 6:03 PM (IST)
सास और पत्नी से पीड़ित था, फांसी लगा ली
लुधियाना। पत्नी व सास के टॉर्चर से परेशान एक कारोबारी ने फंदा लगाकर जान दे दी। यह घटना बीआरएस नगर इलाके में घटी। लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची थाना सराभा नगर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल भेज दिया और आरोपी पत्नी इशिता और सास नीरू गुप्ता के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

मृतक सन्नी गुप्ता (33) के पिता अशोक कुमार ने बताया कि उनका साइकिल पार्ट्स का कारोबार है और मिलरगंज इलाके में उनकी अशोका ट्रेडिंग के नाम से फैक्ट्री है। उनके बेटे की शादी 2010 में हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही उसकी पत्नी इशिता उसे परेशान करने लगी। यही नहीं इशिता ने पति पर दहेज उत्पीड़न का मामला भी दर्ज करवा दिया। इस दौरान उनके घर एक बेटे ने भी जन्म लिया।

पहले अलग हुए फिर हुआ समझौता

बेटे के जन्म लेने के बाद वह दोनों एक साल तक अलग रहे और बाद दोनों में समझौता हो गया। समझौता इस बात पर हुआ कि दोबारा ऐसा कुछ नहीं होगा और वह दोनों परिवार से अलग किराये पर रहेंगे। फिर ऐसा ही हुआ, लेकिन अब पत्नी और सास दोनों ने उसे घरेलू कलह कर परेशान करना शुरू कर दिया।

पति पर मायके में रहने का बना रही थी दबाव

इशिता पति को घरजवाई बनकर रहने का दबाव बनाती थी। रविवार सुबह इशिता अपने बेटे को लेने के लिए जाने वाली थी। उसके आने से पहले ही सन्नी घर की छत पर गया और टंकी पर कपड़ा बांधकर छत से छलांग लगा दी और लटक गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जब वह घर आई तो देखा कि सामने सन्नी का शव लटक रहा था। तभी लोगों ने पुलिस को सूचना दी और पुलिस पहुंच गई।

इनका कहना है -
दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया गया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। दोनों से पूछताछ जारी है। -गुरप्रीत सिंह, एसीपी

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Punjab Facebook Page:
Advertisement
Advertisement