Sudama Devi murder case uncovered-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:54 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सुदामा देवी हत्याकांड का पर्दाफाश, रखवाली करने वाला ही निकला कातिल

khaskhabar.com: बुधवार, 05 अक्टूबर 2016 7:38 PM (IST)
सुदामा देवी हत्याकांड का पर्दाफाश, रखवाली करने वाला ही निकला कातिल
खेतासराय।19 सितम्बर को क्षेत्र के लखमपुर गांव में प्रोफसर लालजी सिंह की पत्नी सुदामा देवी का शव अपने घर में ही मिला था। शव से दुर्गन्ध आ रही थी। प्रोफसर का परिवार उस समय दिल्ली में था। प्रोफसर के मामा के लड़के गुरैनी निवासी रामतीरथ ने पुरानी ज़मीनी रंजिश का हवाला देकर गांव के 6 लोगों विश्राम, सोचन, महेंद्र, सुरेंद्र, रविन्द्र, वीरेंद्र के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार न कर क्राइम ब्रांच व खेतासराय पुलिस ने गहराई से जांच किया तो पता चला की प्रोफसर की पत्नी की हत्या में उनके घर की देखभाल करने वाला गौतम उसकी पत्नी चन्द्रमा पुत्र कुलदीप शामिल है। पुलिस ने गौतम के घर दबिश दे कर मृतक सुदामा का मोबाइल व ज़ेवर एक जोड़ी पायल चांदी का एक चैन 9 बिछिया एक सोने की अंगूठी बरामद कर लिया व घर से हत्या में प्रयुक्त चाक़ू भी बरामद कर लिया। पुलिस ने तीनो आरोपियों लखमपुर निवासी गौतम कुमार चन्द्रमा देवी व कुलदीप का चालान कर दिया ।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement