Subrimala controversy, 50-year-old woman dies from temple-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 18, 2024 8:17 am
Location
Advertisement

सबरीमाला विवाद, मंदिर से लौट रही 50 साल की महिला की मौत

khaskhabar.com : शनिवार, 17 नवम्बर 2018 10:19 PM (IST)
सबरीमाला विवाद, मंदिर से लौट रही 50 साल की महिला की मौत
तिरूवंतपुरम। केरल के प्रसिद्ध सबरीमाला सन्निधानम मंदिर से लौट रही एक 50 साल की महिला की मृत्यु हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, महिला की मौत दिल का दौरा पडऩे से हो गई है। हिन्दू एक्यावेदी प्रदेश अध्यक्ष के. पी. शशिकला को थिरुवेला कोर्ट से जमानत दे दी गई है।

शनिवार को मंदिर से भगवान के दर्शन कर लौट रही मृतका की पहचान कर्नाटक निवासी चंद्रकांति के रूप में हो पाई है। उसे दिल का दौरा पडऩे के बाद महिला को इलाज के लिए अस्पताल भी ले जाया गया, वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस बीच, 10 से 50 वर्ष की उम्र की महिलाओं के मंदिर में प्रवेश का विरोध करने वाले अयप्पा धर्म सेना के राहुल ईश्वर ने उस समय एक विवाद को जन्म दे दिया है। उन्होंने पुलिस हिरासत में रखी गईं के. पी. शशिकला के साथ सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement