subject is compulsory in study-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:54 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मनोविज्ञान का ज्ञान होगा आवश्यक

khaskhabar.com: सोमवार, 03 अक्टूबर 2016 1:56 PM (IST)
मनोविज्ञान का ज्ञान होगा आवश्यक
हिसार। इंजीनियर बनने के लिए पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को अब इंजीनियरिंग की किताबों के साथ-साथ मनोविज्ञान की किताबों का ज्ञान भी लेना होगा। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय ने इंजीनियरिंग का कोर्स करने वाले विद्यार्थियों के लिए पहले और दूसरे सेमेस्टर में मनोविज्ञान के विषय कोभी पढऩा होगा और इस विषय को पास करना भी उनके लिए जरूरी होगा। दरअसल, यूनिवर्सिटी के ही मनोविज्ञान विभाग के चेयरमैन डॉ. संदीप राणा ने हाल ही में इंजीनियरिंग करने वाले विद्यार्थियों में स्ट्रैस के लेवल की जांच के लिए एक सर्वे किया था। इस सर्वे रिपोर्ट में यूनिवर्सिटी के इंजीनियरिंग कोर्स करने वाले 50 प्रतिशत से भी अधिक विद्यार्थियों में पढ़ाई के दबाव के कारण स्ट्रैस और डिप्रेशन होने की संभावनाएं पाई गईथीं। इस रिपोर्ट को उन्होंने यूनिवर्सिटी प्रशासन के समक्ष रखा और प्रशासन को सुझाव दिया कि इंजीनियरिंग कोर्स करने वाले विद्यार्थियों के लिए उनके पहले और दूसरे सेमेस्टर में साइकोलॉजी सबजेक्ट को शामिल किया जाए। इस विषय को पढ़ाने का उत्तरदायित्व भी मनोविज्ञान विभाग वहन करेगा।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement