Suarez exhibition concludes-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:35 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सुराज प्रदर्शनी का समापन

khaskhabar.com: सोमवार, 09 जनवरी 2017 11:20 PM (IST)
सुराज प्रदर्शनी का समापन
करौली। राज्य सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मुंशी त्रिलोकचन्द माथुर स्टेडियम में आयोजित सुराज प्रदर्शनी सोमवार को सम्पन्न हुई। इसमें सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग सहित विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल्स लगाई गई। प्रदर्शनी के समापन अवसर पर जिला कलेक्टर मनोज कुमार शर्मा ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। समारोह में एकक बोघग्राम संस्थान द्वारा संचालित विद्यालय के मूक-बधिर छात्रों ने मनीषा राजपूत के निर्देशन में ’’ रंग दे बंसती चोला ’’ गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया। प्रदर्शनी समापन समारोह में सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग को आधार एवं भामाशाह नामांकन करने पर प्रथम एवं स्काउट गाइड को द्वितीय स्थान तथा कृषि उद्यान विभाग को तृतीय स्थान के लिए पुरस्कृत किया। सुराज प्रदर्शनी में सराहनीय सहयोग के लिए गौमती टेण्ट हाउस, नगर परिषद करौली, एकट बोघग्राम संस्था तथा सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित समारोह में करौली पंचायत समिति प्रधान श्रीमती इन्दू देवी जाटव ने कहा कि विभागों द्वारा लगाई गई स्टाल्स द्वारा राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन को मिला है। उन्होंने इस सुराज प्रदर्शनी के लिए सभी अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा सहयोग करने के लिए आभार व्यक्त किया है। समापन समारोह के प्रारंभ में छात्राओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया तथा गीतका चौधरी ने नृत्य प्रस्तुत किया। अंत में राष्ट्रगान के साथ सुराज प्रदर्शनी का समापन हुआ।

[@ साल 2016 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च हुए टाॅप 10 टाॅपिक्स]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement