Study your mind with wisdom and discretion: Acharya Debavrat Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 8:56 pm
Location
Advertisement

बुद्धि व विवेक से अध्ययन को अपना लक्ष्य बनाएं विद्यार्थी : आचार्य देवव्रत

khaskhabar.com : शुक्रवार, 11 जनवरी 2019 7:44 PM (IST)
बुद्धि व विवेक से अध्ययन को अपना लक्ष्य बनाएं विद्यार्थी : आचार्य देवव्रत
राज्यपाल ने कहा कि प्राकृतिक खेती, गोपालन और जल संचय भविष्य की मांग है। प्राकृतिक खेती में कैंसर, हार्ट अटैक आदि असाध्य रोगों को खत्म करने की क्षमता है। उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार ने जहरमुक्त खेती को अपनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है और इस पर 25 करोड़ रुपये व्यय किए जा रहे हैं। सरकार ने प्राकृतिक खेती को गंभीरता से अपनाकर वर्ष 2022 तक जहरमुक्त खेती का लक्ष्य निर्धारित किया है। यह लक्ष्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने के आह्वान में कारगर साबित होगा।

उन्होंने कहा कि 10 वर्षों से प्राकृतिक खेती का उपयोग करने के बाद वह इस पद्धति को अपनाने पर बल दे रहे हैं। इस पद्धति को अपनाने से जहां किसानों की आय भी बढ़ जाएगी वहीं भूमि बंजर होने से बच जाएगी। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। समारोह में लेडी गवर्नर श्रीमती दर्शना देवी, अग्रवाल विद्या विहार ट्रस्ट के प्रमुख विनोद गोयल, अध्यक्ष प्रमोद चौधरी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अजब- गजबः बंद आंखों से केवल सूंघकर देख लेते हैं ये बच्चे

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement