Advertisement
विद्यार्थी लक्ष्य निर्धारित कर प्राप्ति का करें प्रयास : डॉ. गर्ग

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये तकनीकी शिक्षा एवं आयुर्वेद राज्यमंत्री डॉ. सुभाष गर्ग ने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे लक्ष्य निर्धारित कर इसे प्राप्ति का प्रयास करें। उन्होंने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि शिक्षा का कोई विकल्प नहीं है। बाबा साहब अम्बेडकर ने संविधान में जो अधिकार दिये हैं उन्हें छिन्न भिन्न करने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन हम सब मिलकर इसे सफल नहीं होेने दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ही अनुसूचित जाति के आरक्षण में बढोतरी की और समाज के विकास के लिये अनेक योजनाऐं बनाकर लागू कराई। उन्होंने भरतपुर विधानसभा क्षेत्र में कराये गये विभिन्न विकास कार्यों की विस्तार से जानकारी देते हुये बताया कि भरतपुर को एज्यूकेशन हब बनाया जा रहा है ताकि क्षेत्र के युवा तकनीकी एवं अन्य प्रकार की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रोजगार के नये अवसर प्राप्त कर सके। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे समाज के साथ हैं और समाज की सुविधाओं के लिये हर संभव सहयोग प्रदान करेंगे।
प्रारंभ में प्रो. अरविन्द वर्मा ने समाज के लोगों के खिलाफ दर्ज मुकदमों को वापिस लेने, हीरादास सर्किल का नाम बाबा सहाब अम्बेडकर के नाम करने, दलित बस्तियों में शराब, जुए व सट्टे जैसे अवैध कार्य को रोकने के लिये डीएसटी टीमें गठित करने की मांग की। इस अवसर पर भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयनित हुये हेमेन्द्र सिंह का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह कैन, विजयसिंह अम्बेश, मुकेश पिप्पल, अशोक अम्बेश, कुंदनलाल, आरसी वर्मा, प्रेमसिंह आर्य, शहर अध्यक्ष डॉ. दयाचन्द पचौरी, सेवर ब्लॉक अध्यक्ष दीनदयाल जाटव, पंचायत समिति सदस्य दिनेश आर्य, रूप सिंह कैन, चन्दन सिंह, अशोक सहना, ताराचन्द वर्मा, बदनसिंह एडवोकेट आदि उपस्थित थे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
भरतपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


