Students planted trees, 101 plants were planted in Tilak Nagar Garden-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

छात्र-छात्राओं ने किया पौधारोपण, तिलक नगर उद्यान में लगाये 101 पौधे

khaskhabar.com: सोमवार, 15 जुलाई 2024 7:09 PM (IST)
छात्र-छात्राओं ने किया पौधारोपण, तिलक नगर उद्यान में लगाये 101 पौधे
भीलवाडा। पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिये पेड़-पौधे जरूरी है। यह हमें जीवन के लिए ऑक्सीजन, खाने के लिये फल एवं गर्मी में छांव देते है। धरा को हरा-भरा करने एवं जीवन को बचाने के लिये सोमवार को राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय गुलमंडी के स्टाफ एवं छात्राओं ने पौधारोपण का संकल्प लिया। प्रधानाचार्या उषा शर्मा ने कहा कि हम सब को अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिये। क्योंकि हमारे पूर्वजों द्वारा लगाये गए वृक्षों का लाभ हमें मिल रहा है। पर्यावरण को हरा-भरा बनाये रखने का कर्तव्य प्रत्येक व्यक्ति का है। सघन पौधारोपण कार्यक्रम के अन्तर्गत तिलक नगर सेक्टर 8 में स्थित उद्यान में 101 पेड़-पौधे लगाये गये। इस दौरान राज बहादुर शारीरिक शिक्षक, व्याख्याता भंसाली,मंजु बाहेती,संध्या रानी सिंह, प्रीति शर्मा,अब्दुल अजीज नीलगर,कुसुम लता सुखवाल,निर्मल कुमार छीपा,चंदा बांगड,रूखसार पठान,एसडीएमसी सदस्य दुर्गा लाल सोनी,स्वर्णकार,संजना सोनी,विद्यालय स्टाफ व छात्राओं सहित स्पेशल पुलिस कैडेट प्रभारी संतोष जोशी आदि उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement