Students of schools will study Atals biography, will be included in the course Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:12 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अटल की जीवनी पढेंगे स्कूलों के छात्र, पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा

khaskhabar.com: सोमवार, 20 अगस्त 2018 7:07 PM (IST)
अटल की जीवनी पढेंगे स्कूलों के छात्र, पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा
देवनानी ने बताया कि अभी सिर्फ अटल जी की जीवनी को पाठ्यक्रम में शामिल करने का फैसला लिया गया है। यह किस कक्षा में और किस चैप्टर में शामिल की जाएगी इस पर अभी फैसला नहीं लिया गया है। अटल जी के बचपन, इमरजेंसी, न्यूक्लियर टेस्ट, कारगिल वॉर और ग्लोबल इम्पैक्ट को इस पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा। प्रदेश के शिक्षा विभाग ने 2015-16 में पूरे पाठ्यक्रम में बदलाव किया था। इस बदलाव के बाद कई नैशनल हीरो की जीवनी इसमें शामिल की गई थी। इतना ही नहीं पाठ्यक्रम में वीर सावरकर, आरएसएस के विचारक पं. दीन दयाल उपाध्यय को भी शामिल किया गया था। इसी दौरान सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी के बारे में तीन पैराग्राफ कक्षा 11वीं की टेक्स्टबुक में शामिल किया था।

ये भी पढ़ें - खौफ में गांव के लोग, भूले नहीं करते ये काम

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement