Students of schools will study Atals biography, will be included in the course-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अटल की जीवनी पढेंगे स्कूलों के छात्र, पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा

khaskhabar.com: सोमवार, 20 अगस्त 2018 7:03 PM (IST)
अटल की जीवनी पढेंगे स्कूलों के छात्र, पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा
जयपुर। राजस्थान के स्कूलों में विद्यार्थी जल्द ही पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जीवनी पढ़ेंगे। वाजपेयी की जीवनी को स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा। शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी ने बताया कि अटल जी की जीवनी स्कूल के पाठ्यक्रम में शामिल की जाएगी। छात्रों के अंदर राष्ट्रीयता की भावना जागृत करने के लिए नेशनल हीरो की कहानियां किताब में शामिल करने की जो नीति है इस जीवनी उसी के अंतर्गत शामिल की जाएगी। मंत्री ने कहा, 'आधुनिक भारत में अटल जी के बराबर कोई भी राजनेता नहीं है। उनके जीवन का चित्रण युवाओं के जीवन को प्रेरित करने में मदद करेगा। उनकी जीवनी को पाठ्यक्रम में शामिल करना उनके लिए विभाग की श्रद्धाजंलि होगी।'


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement