Students clashed with police in Udaipur over demand for student union elections-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग को लेकर उदयपुर में पुलिस से उलझे छात्र

khaskhabar.com: बुधवार, 19 जून 2024 7:50 PM (IST)
छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग को लेकर उदयपुर में पुलिस से उलझे छात्र
-कलक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन कर बैरिकेड्स पर चढ़े, नारेबाजी की उदयपुर। प्रदेश के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग को लेकर बुधवार को अलग-अलग कॉलेजों के छात्र नेताओं ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कुछ छात्र कलक्ट्रेट के गेट पर लगाए बैरिकेड्स पर चढ़ गए। सुखाड़िया विश्वविद्यालय के कॉलेजों, महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कॉलेजों के छात्र और मीरा गर्ल्स कॉलेज की छात्राएं सुखाड़िया विवि के मुख्य गेट पर एकत्रित हुए। सभी विवि मार्ग, विवेकानंद चौराहा, अशोक नगर, शास्त्री सर्किल होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। छात्र नेताओं ने कलेक्ट्रेट के बाहर नारेबाजी की। छात्रों में आक्रोश बढ़ता देख पुलिस ने भी सुरक्षा बढ़ा दी और कलेक्ट्रेट के गेट के बाहर लगे बैरिकेड्स पर पुलिस को सतर्क कर दिया। इस बीच कुछ छात्र बैरिकेड्स पर चढ़ गए और पुलिसकर्मियों से उलझ गए। पुलिस ने समझाइश की लेकिन छात्र नारेबाजी के बीच उलझते हुए बोले कि हमारी मांग को पूरी कर सरकार चुनाव कराए।

सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

प्रदर्शन के बाद छात्रों के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला प्रशासन के जरिए मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। जिसमें जल्द राजस्थान में छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग की। छात्र नेता रौनक राज सिंह शक्तावत ने बताया कि छात्रसंघ चुनाव कराए जाए यही हमारी मांग है। विरोध-प्रदर्शन करना लोकतांत्रिक प्रक्रिया है और उसी के तहत हमने मांग रखी है। इस दौरान छात्र नेता अविनाश कुमावत, उपनिषेद प्रजापत, प्रवीण टांक आदि मौजूद थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement