student death in road accident in kanpur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

डीसीएम ने साइकिल सवार छात्र को मारी टक्कर, मौत

khaskhabar.com: शुक्रवार, 03 मार्च 2017 6:35 PM (IST)
डीसीएम ने साइकिल सवार छात्र को मारी टक्कर, मौत
कानपुर। चकेरी थानाक्षेत्र में तेज रफतार डीसीएम ने साइकिल सवार छात्र को टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया। जिससे वह गंभीर रूपे घायल हो गया। राहगीरों द्वारा सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्र को इलाज के कांशीराम अस्पताल लेकर पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोयला नगर स्वर्ण जयन्ती बिहार निवासी किसान रंजीत यादव का बेटा प्रशांत यादव (21) कम्पटीशन की तैयारी कर रहा था। रंजीत के परिवार में पत्नी निर्मला छोटा बेटा आदित्य है। पिता के मुताबिक गुरूवार शाम बेटा काकादेव स्थित कम्पटीशन की कोचिंग करने गया था। देर शाम लौटते वक्त अभी वह श्यामनगर पहुंचे ही थे पीएसी मोड़ हाइवे के पास पीछे से आ रहे तेज रफतार डीसीएम ने उनके साइकिल में टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल छात्र को इलाज के लिए काशीराम अस्पताल भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने उसे देर रात मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चकेरी इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर मिलने पर अज्ञात डीसीएम चालक की तलाश कर कार्यवाही की जायेगी।

[ श्याम मसाले ने कराई घर घर में मौजूदगी दर्ज]

[ खास खबर Exclusive: आखिर आजमगढ़ से मुलायम ने क्यों बनाई दूरी?]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement