strike was a mixed effect-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:09 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हड़ताल का रहा मिला-जुला असर

khaskhabar.com: शुक्रवार, 02 सितम्बर 2016 8:57 PM (IST)
हड़ताल का रहा मिला-जुला असर
फरीदाबाद। औद्योगिक नगरी की पहचान रखने वाले फरीदाबाद में ट्रेड यूनियन की हड़ताल का श्रम विभाग की सक्रियता के कारण ज्यादा असर नहीं पड़ा। कर्मचारियों की हड़ताल की घोषणा के साथ ही विभाग के अधिकारियों ने पहल करते हुए ट्रेड यूनियन के पदाधिकारियों से वार्ता की। इस कारण जिले की केवल 43 कंपनियों में ही हड़ताल देखने को मिली। श्रम विभाग के कार्यालय में हड़ताल के असर पर मंथन कर रहे विभाग के अधिकारियों की मानें तो पूरे जिले में काफी तादाद में कंपनी होने के बावजूद कोई खास असर नहीं रहा। जिले में करीब 10 हजार कर्मचारी 43 कंपनियों में हड़ताल पर रहे हैं। जिले में हजारों छोटे-बड़े कारखाने हैं। इनमें लाखों कर्मचारी काम करते हैं। डिप्टी लेबर कमिश्नर अजय पाल डूडी की मानें तो वे हड़ताली कर्मचारियों और ट्रेड यूनियन के पदाधिकारियों के संपर्क में रहे। इसके चलते असर कम दिखा।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement