Strike continues in Mahavir Jain temple-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 4:41 am
Location
Advertisement

महावीर जी जैन मंदिर में कर्मचारियों की दूसरे दिन भी हड़ताल रही जारी

khaskhabar.com : रविवार, 20 मई 2018 10:23 PM (IST)
महावीर जी जैन मंदिर में कर्मचारियों की दूसरे दिन भी हड़ताल रही जारी
करौली। राजस्थान के प्रमुख जैन तीर्थ स्थल करौली जिले मे स्थित श्री महावीर जी में वेतन संबंधी 12 सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारियों की चल रही हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। धरना स्थल पर ही कर्मचारियों ने प्रबंधन कमेटी के खिलाफ विरोध जताकर प्रदर्शन किया।
मंदिर कमेटी प्रशासन द्वारा भी कर्मचारियों से कोई भी संपर्क नहीं किया गया है। जिससे कर्मचारियों का रोष भी बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। देश भर से आने वाले यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही यात्रियों के ठहरने ,पूजा विधान व खाद्य सामग्री के लिए भी तरसने को मजबूर होना पड़ रहा है। कर्मचारियों का कहना है कि श्री दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र प्रबंधकारिणी कमेटी कर्मचारियों की मांगों को लेकर चिंतित नहीं है। क्षेत्र की व्यवस्था को लेकर भी प्रबंधकारिणी कमेटी गैर जिम्मेदाराना रवैया अपनाए हुए हैं।

कर्मचारी संघ तीर्थ क्षेत्र के द्वारा प्रबंधकारिणी कमेटी के अध्यक्ष सुधांशु कासलीवाल से शांति वार्ता करने का निवेदन किया था। लेकिन उन्होंने कोई उचित जवाब नहीं दिया है।जब तक कर्मचारियों की मांगें पूरी नहीं होती है कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार धरना व हड़ताल जारी रहेगी।वही मन्दिर प्रबंधन की सारी व्यवस्थाएं अव्यवस्थित हो चुकी हैं। गंदगी के अंबार लगे हुए हैं ।खाद्य व्यवस्था के अन्नपूर्णा व सुरुचि संस्थान विगत 2 दिन से सूने पड़े हैं। यात्री विश्राम गृह में कर्मचारी अपनी सेवाएं नहीं दे रहे हैं। सुरक्षा को लेकर भी चिंताएं बनी हुई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement