Strict law will be made against adulterants-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 11:25 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मिलावटखोरों के खिलाफ बनेगा सख्त कानून, यहां भेजे अपने सुझाव

khaskhabar.com: गुरुवार, 14 मार्च 2019 7:25 PM (IST)
मिलावटखोरों के खिलाफ बनेगा सख्त कानून, यहां भेजे अपने सुझाव
जयपुर। प्रदेशभर में मिलावटखोरों के खिलाफ जारी ‘शुद्ध के लिये युद्ध’ अभियान में अब आमजन भी अपनी जिम्मेदारी निभा सकते हैं। मिलावटखोरी एवं मिलावटखोरों के खिलाफ सख्त कानून के निर्माण में आमजन की राय, विचार एवं सुझावों को शामिल करने के लिये चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने हैल्पलाईन ईमेल आईडी जारी की है। अतिरिक्त मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य रोहित कुमार सिंह ने बताया कि मिलावटखोरों के खिलाफ हो रही सख्त कार्यवाहियों, खाद्य सुरक्षा कानून एवं इससे जुड़े अन्य मामलों पर आमजन अपने विचार या सुझाव हैल्पलाईन ईमेल आईडी foodsafetyvoice2019@gmail.com पर भेज सकते हैं। उन्होंने बताया कि आमजन के क्रियान्वयन योग्य सुझावों के अनुरूप मिलावटखोरों के विरुद्ध और भी सख्त कानून बनाये जाने का प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजा जायेगा। निदेशक जनस्वास्थ्य डॉ. वी.के. माथुर ने बताया कि आमजन द्वारा उनके विचारों या सुझावों भेजने के लिये अवधि 15 मार्च से 31 मार्च 2019 निर्धारित की गयी है। इस संबंध में सभी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को भी निर्देशित कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement