Stranded in Saudi Arabia, Salman made a request to the Prime Minister to return home-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 2:33 pm
Location
Advertisement

सऊदी अरब में फंसे सलमान खान ने घर वापसी के लिए पीएम मोदी से लगायी गुहार

khaskhabar.com : सोमवार, 31 अक्टूबर 2016 4:46 PM (IST)
सऊदी अरब में फंसे सलमान खान ने घर वापसी के लिए पीएम मोदी से लगायी गुहार
मिर्जापुर। सऊदी अरब में दुर्घटना में घायल सलमान खान के परिजनों ने उसके उपचार व देश वापसी के लिए अब पीएम नरेंद्र मोदी से गुहार लगायी है। देश वापसी कराकर बेहतर उपचार के लिए परिजन जिलाधिकारी को ज्ञापन दे चुके है। पर अब तक कोई पहल न होने से परेशान परिजनों को अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से ही आस है। रोजगार की तलाश में हर साल हजारों भारतीय युवक सऊदी अरब व अन्य देश जाते है। इसमें से कई कानूनी प्रकिया व मुसीबत में फंस जाते है।
वहां से निकलना मुश्किल हो जाता है। इसी वर्ष अप्रैल माह में जिले के जिगना थाना क्षेत्र के नरैना गांव निवासी अमित कुमार सिंह की अफ्रीका के अंगोला में मौत हो गयी थी। इसके बाद शव को वापस लाने के लिए गृह मंत्रालय तक का चक्कर लगाना पड़ा था। दूसरी घटना जिले में एक बार फिर से देखने को मिली। जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के बामी गांव निवासी सलमान खान सऊदी अरब में फंस गया है। दस माह पूर्व रोजगार की तलाश में सलमान सऊदी गया था। सऊदी के दरिया कस्बे में वह वासिम के यहां गाड़ी चलाने का काम शुरू किया।

यह भी पढ़े :बेबुनियाद आरोपों पर टाटा सन्स ने सायरस मिस्त्री को लताडा

यह भी पढ़े :इलाहाबाद में हो आना तो इस प्रतिबंध पर ध्यान दें.......!

1/2
Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement