Storyteller Award Praptkr Bulaki Sharma returned to the station, reception-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:31 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पुरस्कार प्राप्तकर लौटे कहानीकार बुलाकी शर्मा का रेलवे स्टेशन पर स्वागत

khaskhabar.com: रविवार, 26 फ़रवरी 2017 12:02 PM (IST)
पुरस्कार प्राप्तकर लौटे कहानीकार बुलाकी शर्मा का रेलवे स्टेशन पर स्वागत
बीकानेर। केंद्रीय साहित्य अकादेमी की ओर से मुख्य पुरस्कार प्राप्त कर बीकानेर लौटे राजस्थानी कहानीकार बुलाकी शर्मा का रेल्वे स्टेशन पर नगर के लेखकों एवं गणमान्यजनों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। पुरस्कृत संग्रह मरदजात अर दूजी कहाणियां के कहानीकार शर्मा और उनकी पत्नी राधा शर्मा ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि बीकानेर साहित्यिक संस्कारों का शहर है, जिसे न केवल हजार हवेलियों बल्कि हजार रचनाकारों का शहर भी कहा जा सकता है। उन्होंने कहा कि खुशी की बात है कि हमारे नगर की शान में कला, साहित्य और संस्कृति में निरंतर उत्तरोत्तर वृद्धि और विकास देखा जा सकता है। शर्मा के साथ दिल्ली से लौटे साहित्य अकादेमी से गत वर्ष इसी सम्मान को ग्रहण करने वाले मधु आचार्य आशावादी के अलावा कवि नवनीत पाण्डे और कहानीकार राजेन्द्र जोशी का भी स्वागत-अभिनंदन किया गया। मेडिकल कॉलेज चूरू के प्राचार्य डॉ. वीर बहादुर सिंह, साहित्यकार राजाराम स्वर्णकार, राम प्रकाश जोशी मन्नू, मुरली मनोहर माथुर, डॉ. नमामी शंकर आचार्य, पवन शर्मा, इसरार हसन कादरी, मुकेश शर्मा, डा. नीरज दइया, सत्यनारायण शर्मा आदि ने बुलाकी शर्मा को उनके लेखन के लिए शुभकामनाएं दी।

[ श्याम मसाले ने कराई घर घर में मौजूदगी दर्ज]

[ आमजन से दूर है दुनिया का तीसरा बड़ा खजाना]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement