Store break the lock and steal goods worth millions-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दुकान का ताला तोड़ कर लाखों रूपये का सामान चोरी

khaskhabar.com: रविवार, 29 जनवरी 2017 11:03 PM (IST)
दुकान का ताला तोड़ कर लाखों रूपये का सामान चोरी
नूंह।जिले के बड़कली चौक पर देर रात अज्ञात चोरों ने एक इन्वर्टर की दुकान से ताला तोड़ कर लाखों रूपये का सामान चुरा कर फरार हो गए। इस दुकान की चोरी में सबसे बड़ी बात यह है। कि इस दुकान से तीन बार चोरी हो चुकी है। पुलिस चोरों को पकड़ने में विफल रही है। दुकानदार की शिकायत पर नगीना पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी अनुसार दुकानदार अब्दुल हफिज निवासी फिरोजपुर डहर देर रात मदीना इन्वर्टर की दुकान को बंद कर ताला लगा कर गया था। बड़कली से पुन्हाना मार्ग पर दुकान में इंवेटर तथा बैटरी के अलावा काफी सामान भरा हुआ था। रात को अज्ञात चोरों ने दुकान का ताला तोड़ दिया। चोर दुकान से कई कंपनी की बैटरी व इंवेटर सहित लाखों रूपये का सामान लेकर फरार हो गए। दुकानदार हफिज रोजाना की तरह दुकान खोलने के समय आया तो दुकान का शटर टूटा हुआ मिला,हफिज ने दुकान के अंदर देखा तो सारा सामान गायब था। हफिज की दुकान का तीसरी बार ताला तोड़ कर सामान चोरी किया गया है। हर बार हफिज ने नगीना थाने में अज्ञात चोरो के खिलाफ चोरी की रिर्पोट दर्ज कराई,लेकिन नगीना पुलिस आज तक चोरों को नहीं पकड़ पाई है। न ही चोरी किया हुआ सामान बरामद करने में पुलिस ने गंभीरता दिखाई है। चोरों के होंसले बुलंद है। इसलिए चोरों लगातार इसी दुकान को निशाना बना रहे है। दुकानदार हफिज की शिकायत पर नगीना पुलिस ने अज्ञात चोरो के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में नगीना थाना प्रभारी रामकिशन बागड़ी ने बताया कि मेरे समय में पहली बार चोरी का मामला सामने आया है। इस अपराध में शीघ्र ही चोरों को गिरफतार कर लिया जाएगा।

[@ भगवान शिव को पाने के लिए युवती ने जान दी]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement