Stone traders strike ends after 23 days in Bayana-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बयाना में 23 दिन बाद खत्म हुई पत्थर व्यवसायियों की हड़ताल

khaskhabar.com: शनिवार, 23 अगस्त 2025 3:14 PM (IST)
बयाना में 23 दिन बाद खत्म हुई पत्थर व्यवसायियों की हड़ताल
बयाना। पिछले 23 दिनों से ठप पड़ा बयाना का पत्थर व्यवसाय आखिरकार फिर से शुरू होने जा रहा है। रॉयल्टी ठेकेदार, प्रशासन और व्यापारियों के बीच शनिवार को हुई बातचीत सफल रही, जिसके बाद रीको हनुमान मंदिर पर चल रहा आंदोलन समाप्त हो गया। इस समझौते से सैकड़ों मजदूरों और व्यापारियों को राहत मिली है। बयाना के पत्थर व्यापारी रॉयल्टी ठेकेदार द्वारा की जा रही मनमानी वसूली और सरकार की ओर से रॉयल्टी में 34 प्रतिशत की बढ़ोतरी का विरोध कर रहे थे। व्यापारियों का आरोप था कि ठेकेदार मनमानी तरीके से पैसे वसूल रहा था, जिससे उन्हें भारी नुकसान हो रहा था। इसी विरोध के चलते व्यापारियों ने व्यवसाय बंद कर दिया था, जिससे पूरे रीको क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियां थम गई थीं। व्यापारियों ने 25 अगस्त को बयाना बाजार को पूरी तरह बंद रखने की चेतावनी दी थी। इस चेतावनी के बाद प्रशासन हरकत में आया और उसने सभी पक्षों को बातचीत के लिए एक साथ बुलाया। विधायक ऋतु बनावत, प्रशासन, रॉयल्टी ठेकेदार और व्यापारी प्रतिनिधियों की इस बैठक में ठेकेदार ने अपनी गलती मानी और दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति बन गई।
इस समझौते के बाद अब बयाना रीको क्षेत्र में पत्थरों से लदे ट्रक फिर से दौड़ते दिखाई देंगे, जिससे ट्रांसपोर्टर, मजदूर और अन्य लोगों को फिर से काम मिलेगा। यह समझौता क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को दोबारा पटरी पर लाने में मदद करेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement