stolen of Four lakh goods from deserted houses-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 11:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सूने मकान से 75 हजार के नए नोट सहित चार लाख का माल पार

khaskhabar.com: बुधवार, 14 दिसम्बर 2016 7:47 PM (IST)
सूने मकान से 75 हजार के नए नोट सहित चार लाख का माल पार
अजमेर। नोटबंदी के बाद चोरी की वारदातों का दौर एक बार फिर शुरू हो गया है। चोरो ने क्रिश्चयनगंज थाना क्षेत्र के वैशाली नगर की झरनेश्वर कॉलोनी में सूने मकान को निशाना बनाते हुए करीब चार लाख रुपए का माल पार कर लिया। इनमें 75 हजार रुपए के नए नोट भी शामिल है। मकान एनआरआई माया देवी का है। वह चीन में रहती है और उसका भाई ही मकान की देखभाल करता है। बुधवार सुबह जब वह मकान पर पहुंचा ताले टूटे थे और सामान बिखरा पड़ा था। चोरी की सूचना पर क्रिश्चयनगंज थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया। वहीं मकान मालिक के भाई हरिकिशन का कहना है चोरों ने ज्वैलरी और नकदी पार कर ली, जिसमें 75 हजार के नए नोट भी शामिल हैं। इस मामले में पीडि़त पक्ष ने पुलिस को लिखित शिकायत दी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। फ्लिपकार्ट कंपनी को लगाया पचास लाख का फटका

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement