Stock markets continue to decline, Sensex down 383 points-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 5:45 pm
Location
Advertisement

शेयर बाजारों में गिरावट जारी, सेंसेक्स 383 अंक नीचे

khaskhabar.com : बुधवार, 17 अक्टूबर 2018 6:17 PM (IST)
शेयर बाजारों में गिरावट जारी, सेंसेक्स 383 अंक नीचे
मुंबई। देश के शेयर बाजारों में बुधवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 382.90 अंकों की गिरावट के साथ 34,779.58 पर और निफ्टी 131.70 अंकों की गिरावट के साथ 10,453.05 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 380.9 अंकों की तेजी के साथ 35,543.38 पर खुला और 382.90 अंकों या 1.09 फीसदी गिरावट के साथ 34,779.58 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 35,605.43 के ऊपरी और 34,727.16 के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स के 30 में से सात शेयरों में तेजी रही। आईटीसी (1.34 फीसदी), विप्रो (1.20 फीसदी), इंफोसिस (1.16 फीसदी), कोल इंडिया (1.14 फीसदी) और हिन्दुस्तान यूनीलीवर (1.08 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही। सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे -यस बैंक (6.85 फीसदी), अडानी पोट्र्स (5.62 फीसदी), मारुति (3.79 फीसदी), टाटा मोटर्स (3.40 फीसदी) और टाटा स्टील (3.39 फीसदी)। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 323.85 अंकों की गिरावट के साथ 14,214.23 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 323.12 अंकों की गिरावट के साथ 14,271.16 पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 103.95 अंकों की बढ़त के साथ सुबह 10,688.70 पर खुला और 131.70 अंकों या 1.24 फीसदी की गिरावट के साथ 10,453.05 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,710.15 के ऊपरी और 10,436.45 के निचले स्तर को छुआ।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement