stealing in Two houses in the colony at one night, people expressed outrage-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 2:43 pm
Location
Advertisement

एक ही रात में कॉलोनी के दो घरो में चोरी, लोगों ने जताया आक्रोश

khaskhabar.com : शनिवार, 31 दिसम्बर 2016 1:58 PM (IST)
एक ही रात में कॉलोनी के दो घरो में चोरी, लोगों ने जताया आक्रोश
कुरुक्षेत्र। पिपली भगवान नगर कॉलोनी में एक ही रात में दो घरों पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। इससे पहले भी दस दिन पहले इसी गली में चोरी हुई थी। भगवान नगर वासी जय सिंह ने बताया कि बीती रात को चोरों ने उनके घर में रखे चावल के कट्टे चोरी कर लिए। इसके अलावा उनकी दुकान से पैसों का गुल्लक भी चोर अपने साथ लेकर चले गए हैं। जय सिंह के अनुसार चोरों ने इसी गली को निशाना बनाया हुआ है। वहीं, कंवल सिंह के घर में भी बीती रात को चोरों ने चोरी की। इसमें हजारों रुपए का सामान चोरी जाने का समाचार है। वहीं इस गली में कुछ दिन पहले अमरीक सिंह के घर चोरी हुई थी। जिसमें चोर घर में रखे ढाई लाख रुपए ले गए थे। पुलिस ने चोरी के तीनों मामलों में जांच शुरू कर दी है। भगवान नगर में चोरी की इन वारदात से परेशान मोहल्लावासियों में काफी रोष है।

[@ छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला को सरेआम पीटा, वीडियो वायरल]

Advertisement
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
Advertisement
Advertisement