Advertisement
आकाशीय बिजली के प्रकोप से बचाव के लिए दामिनी एप अपनाकर रहें सुरक्षित

घर पर रखी जाने वाली सावधानियां
घर, ऑफिस या अन्य स्थानों को आकाशीय बिजली से सुरक्षित माना जाता है। फिर भी कुछ सावधानियां रखकर जोखिम को कम किया जा सकता है। काले आसमान और गड़गड़ाहट सुनाई देने पर 30-30 नियम का पालन करें। घर के अंदर रहने पर भी खिड़कियां और दरवाज़े बंद रखें। इलेक्ट्रॉनिक और बिजली के उपकरणों को अन-प्लग कर दें। इस दौरान स्नान, बर्तन धोने या पानी के सम्पर्क से बचें, बहते पानी से दूर रहें। बिजली किसी भी धातु के सम्पर्क में आकर नुकसान पहुंचा सकती है। घर के पोर्च, पार्क, खेल के मैदान, जल स्रोत, कंक्रीट के फर्श और कंक्रीट की दीवारों से दूर रहें।
यात्रा के दौरान रखी जाने वाली सावधानियां
यदि गरज-चमक के पूर्वानुमान की चेतावनी हो तो अपनी यात्रा स्थगित कर दें। इस दौरान खुले वाहनों जैसे बाइक, गोल्फ कोर्ट से बचें। साईकिल, मोटर साइकिल और खेत में प्रयोग के ऎसे वाहनों को जो बिजली को आकर्षित कर सकते हैं, उन्हें हटाएं। यदि इस दौरान तैराकी या नौका विहार कर रहे हों तो पानी से तुरंत बाहर निकलें और सुरक्षित स्थान पर जाएं। तूफ़ान के दौरान वाहन में तब तक रहें, जब तक कि मदद न पहुंचे या तूफ़ान गुजर न जाए। धातु की छत सुरक्षा देगी यदि आप धातु को न छू रहे हों।
प्राथमिक उपचार
बिजली गिरने से पीड़ित को डॉक्टर के आने तक प्राथमिक उपचार दें। पीड़ित की सांस, धड़कन और नाडी़ को जांचें। पीड़ित के सांस नहीं लेने पर मुंह से सांस दें। पल्स नहीं होने पर कार्डियक कम्प्रेशन (सीपीआर ) भी शुरू करें। बिजली गिरने से बचे व्यक्ति की हड्डियों, आंखें, चोटों के निशान और सुनने की जांच करें। लकवा या अधिक खून का स्त्राव कठिन हो सकता है। उपचार का स्थान जोखिम वाला होने पर पीड़ित को सुरक्षित स्थान पर ले जाएं। ध्यान रहे बिजली की चपेट में आने वाले लोगों को विद्युत आवेश नहीं होता है और उन्हें सुरक्षित रूप से नियंत्रित किया जा सकता है। हेल्प लाइन नंबर 1078 पर कॉल करके सटीक स्थान और पीड़ित की जानकारी दें और फिर उसे अस्पताल ले जाएं।
कृषि में क्या करें, क्या न करें
तेज़ हवाओं के साथ गरज होने पर बागों में मशीनी सहायता, सब्जियों में खूंटा लगाएं। यदि खेत में किसान को सुरक्षित आश्रय नहीं मिल रहा है तो क्षेत्र की सबसे ऊंची वस्तु से बचें। यदि दूर-दूर पेड़ हैं तो सबसे अच्छा संरक्षण खुले में झुकना है। पशुओं को खुले में पानी, तालाब और नदी से दूर रखें। पशुओं को पेड़ों के नीचे नहीं बांधें। जानवरों को ट्रैक्टर या अन्य धातुओं के कृषि उपकरणों से दूर रखें। खड़ी फसलों से अतिरिक्त पानी बाहर निकालें। कटी हुई उपज को पॉलीथिन शीट से ढंक दें। विद्युत उपकरण और डोरियों के सम्पर्क से बचें। बिजली गिरने के दौरान किसी भी धातु, ट्रैक्टर, खेत के उपकरण, साईकिल से दूर रहें क्योंकि धातु की सतहें बिजली संचालक के रूप में काम करती हैं।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
दौसा
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


