State Level World Tribal Day Celebration at Mangarh Dham-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 3:38 pm
Location
Advertisement

मानगढ़ धाम पर राज्य स्तरीय विश्व आदिवासी दिवस समारोह

khaskhabar.com : मंगलवार, 09 अगस्त 2022 8:52 PM (IST)
मानगढ़ धाम पर राज्य स्तरीय विश्व आदिवासी दिवस समारोह
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर बांसवाड़ा के मानगढ़ व सांगडूंगरी में 399 करोड़ रूपए के विभिन्न कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया। उन्होंने विश्व आदिवासी दिवस की बधाई देते हुए कहा की यह दिन हमें आदिवासियों की कठिनाईयों और समस्याओं के समाधान के लिए चिंतन और मनन करने का अवसर प्रदान करता है। राज्य सरकार ने इसके महत्व को ध्यान में रखते हुए आज के दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।
गहलोत ने आदिवासियों के ऎतिहासिक तीर्थ मानगढ़ धाम पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार आदिवासियों के सर्वांगीण उत्थान के लिए निरंतर प्रयासरत है। आदिवासी क्षेत्रों में विभिन्न विकास कार्यों को मूर्त रूप दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने मानगढ़ शहीद स्मारक पर नमन करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की और गोविन्द गुरू तथा मानगढ़ के शहीदों को याद कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। मानगढ़ में जन समूह द्वारा परम्परागत साफा व अंगी पहनाकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया।
मानगढ़ में 356 करोड़ के लोकार्पण एवं शिलान्यास
मुख्यमंत्री ने मानगढ़ में 291.77 करोड़ रूपए के विभिन्न कार्यों का शिलान्यास किया। उन्होंने जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग के 88.30 करोड़ रूपए की लागत के 33 कार्य, सार्वजनिक निर्माण विभाग के लगभग 74 करोड़ रूपए के 6 कार्य, जल संसाधन विभाग का 129 करोड़ रूपए के कार्यों का शिलान्यास किया। इसके अलावा उन्होंने 65 करोड़ रूपए की लागत के विभिन्न कार्यों का लोकार्पण भी किया। गहलोत ने कहा कि आदिवासियों के तीर्थ मानगढ़ धाम के विकास के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है। मानगढ़ धाम पर धर्मशाला की मांग पर मुख्यमंत्री ने क्षेत्रीय विकास एवं जलसंसाधन मंत्री महेन्द्रजीतसिंह मालवीया के विधायक मद से धर्मशाला बनवाने की बात कही।
मुख्यमंत्री ने आदिवासी क्षेत्रों के विकास तथा आदिवासियों के उत्थान के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी देते हुए बताया कि जनजाति क्षेत्रों में मेडिकल कॉलेज खोले गए हैं जिससे यहां के आदिवासी बच्चों को डॉक्टर बनने के अवसर प्राप्त होंगे। नई पीढ़ी के सुनहरे भविष्य निर्माण के लिए अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोले गए हैं। उन्होंने आदिवासियों से अपील की कि वे अपने बच्चों को पढ़ा-लिखा कर उनका भविष्य संवारें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement