State level program will be held on 15th July on World Youth Skills Day-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विश्व युवा कौशल दिवस पर 15 जुलाई को होगा राज्य स्तरीय कार्यक्रम

khaskhabar.com: गुरुवार, 14 जुलाई 2022 2:23 PM (IST)
विश्व युवा कौशल दिवस पर 15 जुलाई को होगा राज्य स्तरीय कार्यक्रम
जयपुर । कौशल, नियोजन एवं उद्यमिता विभाग की ओर से विश्व युवा कौशल दिवस पर 15 जुलाई को दोपहर 12 बजे से यहां जवाहर लाल नेहरू मार्ग स्थित इंदिरा गांधी पंचायती राज संस्थान के सभागार में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कौशल, नियोजन एवं उद्यमिता राज्य मंत्री श्री अशोक चांदना कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। शासन सचिव कौशल,नियोजन एवं उद्यमिता विभाग डॉ. आरूषी मलिक ने बताया कि समारोह में स्किल आइकन, स्किल एंबेसडर, यूथ आइकन, ब्रांड एंबेसडर, कौशल प्रतियोगिताओं के विजेताओं तथा निगम से कौशल प्रशिक्षित एवं रोजगार-स्वरोजगार से जुड़े दिव्यांगजन, महिला एवं भिक्षुकों सहित 97 जनों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही इन प्रतिभाओं के साथ संवाद भी किया जाएगा। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा प्रमुख उद्योग संगठनों के प्रतिनिधियों का संबोधन होगा। उद्योग मंत्री श्रीमती शकुंतला रावत एवं श्रम राज्य मंत्री सुखराम विश्नोई विशिष्ट अतिथि के रूप में समारोह में उपस्थित रहेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement