जींद। गोपाल विद्या मंदिर में शनिवार को प्रांतीय ज्ञान विज्ञान मेले का आयोजन किया गया। इस मौके पर वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यू भी मौजूद थे। जिन्होंने दीप प्रज्वलित कर मेले का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया और विद्यालय में बन रहे नए भवन के लिए 11 लाख रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि विद्याभारती संगठन छात्र छात्राओं में संस्कार पैदा कर देश निर्माण में अहम योगदान दे रहे हैं। भारत ने हमेशा शांति और भाईचारे का संदेश दिया है। जिसकी बदौलत आज भारत का नाम दुनिया में सम्मानजनक तरीके से लिया जाता है। उन्होंने 21वीं सदी में भारत के विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर है और जल्द ही भारत दुनिया में सुपर पावर होगा। उन्होंने छात्रों से मेहनत कर और आगे बढ़ने और पराजित छात्रों को विजेताओं से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
यह भी पढ़े :खास खबर EXCLUSIVE : मुलायम ही चल रहे हैं चुनावी चौसर की चालेंयह भी पढ़े :गायत्री प्रजापति पर महिला का आरोप- 3 साल से मेरा रेप किया, अब बेटी पर नजर