State level initiatives from Panchkula of Kisan Mahan Nidhi Yojana: O P. Dhankhad-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 3:39 pm
Location
Advertisement

किसान सम्मान निधि योजना की पंचकूला से राज्य स्तरीय शुरूआत: कृषि मंत्री

khaskhabar.com : रविवार, 24 फ़रवरी 2019 4:21 PM (IST)
किसान सम्मान निधि योजना की पंचकूला से राज्य स्तरीय शुरूआत: कृषि मंत्री
पंचकूला। हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ओ. पी. धनखड ने कहा है कि किसानों के खाते में सीधा वितरण किसान सम्मान निधि योजना आरम्भ की गई है। यह योजना देश की आजादी के बाद किसान हित की सबसे बड़ी योजना है। यह योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से आरम्भ की। जिसका लाइव प्रसारण सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवी लाल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में बहुउद्देश्यीय स्पोर्ट्स हाल में किया गया।

इस अवसर पर कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ओ पी धनखड ने कहा कि देश मे पहली बार खेती व किसान को अलग करके देखा गया है। कृषि उत्पादकता व किसान कल्याण कैसे हो इसके लिये अलग अलग योजनाएं बनाई गई है। फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य हर फसल के लिए 50 प्रतिशत मुनाफे के साथ घोषित किया गया है।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल के खरीद प्रबंधों की सराहना करते हुए धनखड कहा कि मुख्यमंत्री ने एक एक फसल के दाने की खरीद प्रबंधन किये। हरियाणा में पहली बार 18.25 लाख क्विंटल बाजरा 1950 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीद की गई है जो एक रिर्काड है। उन्होंने बताया कि पिछले चार वर्षों में प्राकृतिक आपदाओं से फसलों के नुकसान की भरपाई तथा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत अब तक लगभग 4000 करोड़ वितरित किये गए हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
Advertisement
Advertisement