state is developing a stand still: Shankar-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 10:06 pm
Location
Advertisement

प्रदेश में विकास थम सा गया है : शंकर

khaskhabar.com : मंगलवार, 31 जनवरी 2017 12:02 PM (IST)
प्रदेश में विकास थम सा गया है : शंकर
कांगड़ा(मोनिका)। जिला भाजपा उपाध्यक्ष ज्योति शंकर शर्मा ने कहा कि जब से प्रदेश में कांग्रेस सरकार सत्ता में आई है, विकास थम सा गया है। लिहाजा अब लोग बदलाव लाने का मन बना चुके हैं। उन्होंने कहा कि सरकार बदला बदली में लगी हुई है। सरकार द्वारा कर्मचारी यहां तक की बेलदारों को भी दूर दराज के क्षेत्रों में बदला जा रहा है।
उन्होंनेे कहा कि कांग्रेस एक डूबता हुआ जहाज है और जल्द ही इसका विघटन हो जाएगा और हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार विदा हो जायेगी, तब जाकर प्रदेश की जनता को राहत मिलेगी। भाजपा सरकार ही जनता की सच्ची हितैषी रही है तथा प्रदेश में भी भाजपा के शासन को जनता आज याद कर रही है। कांग्रेस व भाजपा शासन की तुलना में कांगेस कहीं भी स्टैंड नहीं कर रही है। केंद्र में भाजपा की सरकार बनने से हिमाचल बुलंदियों की ओर अग्रसर है तथा प्रदेश का भाजपा नेतृत्व नई योजनाएं प्रदेश को दिलवाने के लिए गंभीरता से प्रयास कर रहा है।

[@ अजब गजबः 200 ग्राम का गेहूं का दाना]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement