Advertisement
राज्य सरकार का उन्नत शिक्षा पर फौकस : दुष्यंत चौटाला

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार रोजगारोन्मुख शिक्षा प्रदान के लिए निरन्तर प्रयासरत्त है और इसके लिए नई शिक्षा नीति के तहत सुपर- 100 जैसी स्कीमों का संचालन किया जा रहा है, जिसके अन्तर्गत आम गरीब परिवारों के योग्य विद्यार्थियों का चयन कर उन्हें उच्च प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग दी जा रही है, इसका सारा खर्चा सरकार द्वारा अपने स्तर पर वहन किया जाता है। सुपर - 100 कार्यक्रम में कोचिंग की बदौलत प्रदेश के सैकड़ों विद्यार्थी आईआईटी, एमबीबीएस जैसे विभिन्न उच्च कोर्सों में प्रवेश पाने में कामयाब हुए है। इसी प्रकार फिलहाल हरियाणा में प्रत्येक क्षेत्र विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में करीब 1500 डिजिटल लाइब्रेरियों का आधारभूत ढांचा खड़ा किया जा चुका है, इन लाइब्रेरियों में ग्रामीण आंचल के युवा विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने इस बात पर विशेष खुशी जताई कि इन डिजिटल लाइब्रेरियों की स्थापना की प्रक्रिया साल 2020 में नरवाना क्षेत्र से ही की गई थी। उन्होंने स्कूल में डिजिटल लाइब्रेरी के लिए भी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद निर्माण का भरोसा दिया।
इस अवसर पर प्रदेश के श्रम एवं आपदा प्रबंधन राज्य मंत्री अनूप धानक तथा जुलाना के विधायक अमरजीत ढांडा ने भी सम्बोन्धित किया।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चंडीगढ़
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


