state government will for outsourced personnel policy: Virbhadra-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 11:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राज्य सरकार आऊटसोर्स कर्मियों के लिये बनाएगी नीति : वीरभद्र

khaskhabar.com: बुधवार, 15 फ़रवरी 2017 5:17 PM (IST)
राज्य सरकार आऊटसोर्स कर्मियों के लिये बनाएगी नीति : वीरभद्र
शिमला। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने होटल पीटरहॉफ में आऊटसोर्स कर्मचारी संघ द्वारा आयोजित एक समारोह की अध्यक्षता करते हुए कहा कि राज्य सरकार आऊटसोर्स कर्मियों की समस्याओं से भली भांति परिचित है और आश्वासन दिया कि उनके लिए निश्चित रूप से एक नीति बनाई जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन कर्मियों की मांग यथार्थ है और इस पर शीघ्र ही सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आरम्भ में सरकार की नीतियों व कार्यक्रमों के प्रसार के उद्देश्य से सीमित अवधि के लिए आऊटसोर्स किया गया था लेकिन उन्हें जीवन भर आऊटसोर्स आधार पर रखना न्यायोचित नहीं है। वीरभद्र सिंह ने कहा कि आऊटसोर्स कर्मियों का सेवाकाल और लम्बे समय तक नहीं रहनी चाहिए। इन कर्मियों के लिए एक नीति होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आऊटसोर्सिंग का चलन न केवल भारतवर्ष, बल्कि अन्य देशों में भी है। राज्य सरकार समाज के सभी वर्गों की समस्याओं को लेकर संवेदनशील है। उन्होंने कहा कि जल वाहकों की नियुक्ति महज स्कूलों में पानी ढोने के लिए नहीं की गई थी बल्कि गरीब से गरीब व्यक्ति को रोजगार प्रदान करने के उद्देश्य से की गई थी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक स्कूल में पानी का नल है लेकिन जल वाहकों की नीति को लेकर हमारी सरकार का विश्वास गरीबों, विधवाओं, दिव्यांगजनों को रोजगार प्रदान करने पर आधारित है। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि सरकार आऊटसोर्स कर्मियों की शिकायतों को लेकर गम्भीर है और निश्चित तौर पर इनका समाधान करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऊपर से नीचे तक कर्मचारी राज्य सरकार की रीढ़ है और नीतियों एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते करते हैं। सरकार कर्मचारियों को समय.समय पर उनका देय हिस्सा तथा वित्तीय लाभ प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि आज हिमाचल विकसित पहाड़ी राज्य का मॉडल है और कर्मचारियों के कठिन परिश्रम के कारण यह संभव हो पाया है। उन्होंने कहा कि राज्य के अस्तित्व में आने के दौरान हिमाचल में मुश्किल से कोई सड़क और बिजली थीए लेकिन समय के साथ आज राज्य में लगभग 37000 किलोमीटर लम्बी सड़कें हैं और प्रत्येक घर में बिजली सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि वर्ष 1971 में राज्य में प्रति व्यक्ति आय 651 रुपये थीए जो अब 1,30,067 रुपये तक पहुंच गई है, जो हिमाचल प्रदेश में विकास की व्यापकता को दर्शाता है। वीरभद्र सिंह ने कहा कि हालांकि कुछ ताकतें हैं, जो पंचायत से लेकर राज्य स्तर तक लोगों में खाई उत्पन्न करने की कोशिश कर रही हैं। वे चुनाव समीप आते ही लोगों को बांटने की कोशिश में लग जाते हैं और यदा-कदा अपने उद्देश्य में सफल भी होते हैं लेकिन लोगों को उनके मनसूबों व दुष्प्रचार को समझना होगा।
मुख्यमंत्री ने आग्रह किया कि राज्य सरकार के कर्मचारियों को दलगत राजनीति से ऊपर उठकर राज्य के उत्थान के लिए कार्य करना चाहिए। राज्य युवा कांग्रेस के अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह ने इस अवसर पर अपने सम्बोधन में कहा कि आऊटसोर्स कर्मियों के नियमितिकरण के लिए नीति बनाने की मांग वर्तमान सरकार के चार वर्ष का कार्यकाल पूरा करने पर धर्मशाला में आयोजित रैली में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी के समक्ष उठाई गई थी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पहले ही आऊटसोर्स कर्मियों के लिए अनुबंध नीति तैयार करने पर विचार कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आऊटसोर्स कर्मियों के लिए नीति तैयार कर हिमाचल प्रदेश देश का अनुकरणीय (रोल मॉडल) बनेगा।
उन्होंने इन कर्मियों को अनुबन्ध नीति के अन्तर्गत लाने के उपरान्त अनुबंध अवधि को कम कर तीन वर्ष करने की मांग का भी समर्थन किया। उन्होंने कहा कि यद्यपि भाजपा के साथ राजनीतिक विचारधारा को लेकर भिन्नता है लेकिन केन्द्र में उनकी ओर से कर्मचारियों के हित के लिए सकारात्मक कदम का हमेशा ही स्वागत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि व्यावसायिक अध्यापकों के लिए नीति हालांकि यूपीए सरकार की सोच थीए जिसे एनडीए सरकार ने जारी रखाए जिसके लिए उनकी सराहना की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य में भाजपा ने हमेशा ही क्षेत्रीय राजनीति में विश्वास किया है। हमें उनके इन मनसूबों के प्रति सचेत रहना चाहिए। उन्होंने क्षेत्र एवं धर्म आधार पर राज्य को बांटने की कोशिश में लगी ताकतों से लड़ने के लिए आगे आने का आह्वान किया। अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एवं राज्य इंटक के अध्यक्ष हरदीप बाबा तथा राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष एसएस जोगटा ने भी इस अवसर पर अपने विचार प्रकट किए। हिमाचल प्रदेश आऊटसोर्स कर्मचारी संघ के राज्य अध्यक्ष धीरज चौहान ने भी इस अवसर पर मुख्यमंत्री का स्वागत तथा सम्मान किया।
उन्होंने राज्य आऊटसोर्स कर्मचारियों को नियमित करने के मामले को उठाने के लिए मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया। उन्होंले कहा कि आऊटसोर्स कर्मचारी गत 16 वर्षों से राज्य सरकार के सभी विभागोंए बोर्डों तथा निगमों में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने विभिन्न विभागों में कार्य कर रहे आऊटसोर्स कर्मचारियों को उनके संबंधित विभाग में ही नियमित करने का आग्रह किया। संघ ने आऊटसोर्स कर्मचारियों को राज्य सरकार की अनुबंधित नीति के दायरे में लाने तथा सरकारी नौकरियों में नियमित होने से पूर्व तीन वर्ष का अनुबंधित कार्यकाल रखने का आग्रह किया।
हिप्र राज्य औद्योगिक विकास निगम के अध्यक्ष अतुल शर्मा, एपीएमसी के अध्यक्ष महेन्द्र स्तान, सलाहकार सूचना प्रौद्योगिकी गोकुल बुटेल, शिमला ग्रामीण खण्ड कांग्रेस समिति के अध्यक्ष चन्द्रशेखर, निदेशक उच्च शिक्षा बीएल विन्टा, एनजीओ के महासचिव गोपाल शर्मा, मण्डी संसदीय विधानसभा क्षेत्र युवा कांग्रेस के अध्यक्ष आदित्य विक्रम सिंह भी राज्य भर से आए आऊटसोर्स कर्मचारी संघों के जिला अध्यक्षों सहित इस अवसर पर उपस्थित थे।

[@ यहां पति-पत्नी 5 दिनों के लिए बन जाते हैं एक दूसरे से अंजान, जानिए क्यों ]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement