Advertisement
प्रदेश सरकार वंचित वर्गों के उत्थान के लिए कृत संकल्पित : जोगाराम पटेल

संसदीय कार्य मंत्री ने आमजन की समस्याओं को सुना तथा इनके बारे में संबंधित अधिकारियों से एक्शन टेकन रिपोर्ट की जानकारी लेते हुए उनके संतोषपूर्ण एवं त्वरित समाधान के लिए व्यापक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
अधिकारीगण लोक हित में संवेदनशीलता और अनुशासन के साथ कार्य करें
पटेल ने कहा कि जनता तथा क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण के प्रति अधिकारी गंभीरता बरतें तथा जनसेवा की भावना के साथ कार्य करते हुए सुशासन से परिपूर्ण राज-काज का आदर्श प्रस्तुत करें। इसके लिए विभागीय स्तर पर जन समस्याओं के निस्तारण की आरंभिक पहल करें ताकि क्षेत्रवासियों की समस्याओं का निराकरण जल्द से जल्द हो सके और इसके लिए उन्हें किसी प्रकार की देरी का सामना न करना पड़े।
संसदीय कार्य मंत्री पटेल ने कहा कि बुनियादी लोक सेवाओं तथा जन सुविधाओं की नियमित एवं निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करना विभागीय अधिकारियों का दायित्व है जिसे उन्हे पूरी संवेदनशीलता के साथ निर्वहन करना चाहिए जिससे सुशासन के संकल्प को साकार किया जा सके।
आमजन की समस्याओं को तसल्ली से सुनते हुए उन्होंने विश्वास दिलाया कि समस्याओं का यथोचित समाधान प्राथमिकता से किया जाएगा।
ये रहे उपस्थित
जनसुनवाई के दौरान उपखंड अधिकारी लूणी पुखराज कंसोटिया, झंवर तहसीलदार देवाराम, लूणी तहसीलदार इमरान, तुलसीराम, छोटूसिंह, शिवराम ग्वाला, रणजीत बिंजारिया, श्रवण पटेल, खिवराज जांगिड़ सहित विभागीय अधिकारी एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जोधपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


