State first natural medicine day will be organized-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 9:36 pm
Location
Advertisement

प्रदेश का पहला प्राकृतिक चिकित्सा दिवस होगा आयोजित, कब, यहां पढ़ें

khaskhabar.com : शुक्रवार, 16 नवम्बर 2018 7:53 PM (IST)
प्रदेश का पहला प्राकृतिक चिकित्सा दिवस होगा आयोजित, कब, यहां पढ़ें
चंडीगढ़ । हरियाणा के स्वास्थ्य एवं आयुष मंत्री अनिल विज ने कहा कि 18 नवम्बर को पहला प्राकृतिक चिकित्सा दिवस प्रदेश के सभी जिलों तथा आयुर्वेदिक संस्थानों में मनाया जाएगा। इससे लोगों को प्राकृतिक उपचार एवं खानपान के विषय में जानकारी प्राप्त होगी।
आयुष मंत्री ने बताया कि इस दिन को मनाने का उद्देश्य ‘भोजन ही केवल चिकित्सा है’ पर बल दिया जाएगा, ताकि लोगों को पूर्ण स्वास्थ्य प्रदान किया जा सका। उन्होंने कहा कि हमारे जीवन का खानपान से ही व्यक्ति का उपचार सम्भव है। हमारा शरीर पंच तत्वों से मिलकर बना है, जिनका सन्तुलन हमारे दैनिक खाने से ही किया जा सकता है। इसके आयोजन के लिए जिला स्तर पर अलग से बजट की व्यवस्था की गई है।
श्रीकृष्णा आयुष विश्वविद्यालय, कुरूक्षेत्र के कुलपति डॉ. बलदेव कुमार ने बताया कि विश्वविद्यालय स्तर पर भी पहले प्राकृतिक चिकित्सा दिवस को मनाया जाएगा। इसके लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में विश्वविद्यालय से संबंधित सभी महाविद्यालयों को इस प्रकार का आयोजन करने के निर्देश दिए गए हैं। श्रीकृष्ण राजकीय महाविद्यालय कुरुक्षेत्र तथा आतुराल्य में भी इसे मनाया जाएगा।
कुलपति ने कहा कि हमारी पांचों उंगलियों में अग्नि, वायु, आकाश, जल तथा पृथ्वी तत्व मौजूद होते हैं, इसलिए हाथ की उंगलियों से खाना खाने ने न केवल स्वास्थ्यवर्धक होता है बल्कि ऊर्जावान भी होता है। अत: लोगों को आधुनिकता की बजाय खानपान की अपनी प्राचीन प्रणाली का प्रयोग करना चाहिए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
Advertisement
Advertisement