Advertisement
स्वामित्व योजना में प्रदेश ने किया अच्छा काम : सचिव सुनील कुमार

केन्द्रीय सचिव ने निर्देश दिए कि स्वामित्व योजना में दिए जाने वाले प्रॉपर्टी कार्ड डिजिटली दिए जाने के लिए आवश्यकतानुसार नियमों में बदलाव किया जाए एवं सॉफ्टवेयर से इंटीग्रेट कर आगे से प्रॉपट्री कार्ड डिजिटली ही दिए जाएं। साथ ही पूर्व अभियानों में ग्रामीण क्षेत्र में दिए जा चुके करीब 13 लाख से अधिक पट्टों को भी डिजिटली इंटीग्रेट किया जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि प्रॉपर्टी कार्ड जारी कर वितरित किए जाने के बाद फाइनल मैप पर सर्वे ऑफ इण्डिया, ग्राम सेवक एवं पटवारी द्वारा इसे हस्ताक्षरित कर संधारण का काम भी जल्द ही प्रारम्भ किया जाए।
सुनील कुमार ने निर्देशित किया कि पंचायतकर्मियों, पटवारी, सैटलमेंट के अधिकारियों एवं सर्वेयरों को सर्वे ऑफ इण्डिया द्वारा तकनीकी प्रशिक्षण दिया जाए एवं योजना में तैयार नक्शों को ग्राम पंचायत विकास योजना, पंचायत समिति विकास योजना एवं जिला परिषद विकास योजना तैयार करते समय नल, बिजली, पानी डेªनेज एवं अन्य विभिन्न साधन-सुविधाओं एवं आवश्यकताओं के आकलन एवं डिमार्केशन के लिए लिए उपयोग किया जाए। साथ ही बैंक भी योजना में दिए गए प्रॉपर्टी कार्ड के आधार पर उपयोगकर्ता को प्रोपर्टी के सम्बन्ध में विभिन्न ऋण आवश्यकताओं के लिए ऋण देने की संभावनाओं पर काम करे।
पंचायती राज विभाग की ओर से अतिरिक्त मुख्य सचिव अभय कुमार, शासन सचिव रवि जैन एवं अतिरिक्त आयुक्त डॉ. रौनक बैरागी ने राज्य में स्वामित्व योजना की प्रगति के सम्बन्ध में जानकारी दी।
बैठक में केन्द्रीय संयुक्त सचिव एमओपीआर आलोक प्रेम नागर, हैण्ड होल्डिंग एवं मॉनिटरिंग कमेटी के चेयरमैन लेफिटनेंट जनरल गिरीश कुमार, आयुक्त सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग इंद्रजीत सिंह, उपायुक्त पंचायती राज संतोष कुमार गोयल, निदेशक, राजस्थान जीडीसी सर्वे ऑफ इण्डिया महेश गौड़, बैंकर्स समिति के प्रतिनिधि आलोक सिंघल, राजस्व विभाग के प्रतिनिधि शशि जैन आदि अधिकारी शामिल हुए।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


